Kal Ka Match Kon Jeeta 8 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप
Kal Ka Match Kon Jeeta: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव भी उन भारतीय कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने टी20 विश्व कप का टाइटल अपने नाम किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने महज 21 गेंदों में 52 रन बनाकर कीवी गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी, जबकि दूसरे छोर पर संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

संजू की पारी में 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में इशान किशन ने 54 रनों का योगदान दिया और अंत में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन कूटकर भारत को 250 के पार पहुंचा दिया।
256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय आक्रमण के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से 4 विकेट चटकाए और कीवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
अक्षर पटेल ने भी शानदार फिरकी का जाल बुनते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में महज 159 रनों पर सिमट गई। टिम सीफर्ट और मिचेल सेंटनर ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन वे हार को टालने में नाकाम रहे। इस जीत के साथ ही भारत टी20 क्रिकेट के इतिहास में तीन बार वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।
भारतीय टीम ने पिछले वर्ल्ड कप में भी टाइटल जीता था, अब लगातार दो बार टाइटल जीतने का रिकॉर्ड कायम कर लिया। अहमदाबाद में 2023 में हारे गए वनडे वर्ल्ड कप का दर्द भी इस हार के साथ खत्म हो गया। जीत दर्ज करते ही सवा लाख दर्शकों के सामने भारतीय खिलाड़ी ख़ुशी से झूम उठे।












Click it and Unblock the Notifications