Kal Ka Match Kon Jeeta 11 January: कल का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बेहद रोमांचक रहा। वडोदरा के नवनिर्मित कोटंबी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर साल 2026 की शानदार शुरुआत की है। भारत ने जीत के लिए मिले 301 रनों के लक्ष्य को 49 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
इस जीत के सबसे बड़े नायक विराट कोहली रहे। उन्होंने 91 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालांकि कोहली अपने 85वें अंतरराष्ट्रीय शतक से मात्र 7 रन से चूक गए, लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए।

कोहली यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने सचिन तेंदुलकर (644 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मात्र 624 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 300/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। कीवी टीम की ओर से डैरिल मिचेल (84), हेनरी निकोल्स (62) और डेवन कॉनवे (56) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत की ओर से हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके।
कोहली का धमाल (Kal Ka Match Kon Jeeta)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल (56) और रोहित शर्मा (26) ने सधी हुई शुरुआत दी। इसके बाद कोहली और गिल के बीच 118 रनों की साझेदारी ने जीत की नींव रखी, बाद में कोहली ने 93 रन जड़े। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर ने भी 49 रनों की आक्रामक पारी खेली। अंत में केएल राहुल (29)* ने छक्का जड़कर टीम को 1 ओवर शेष रहते जीत दिला दी।
कौन बना प्लेयर ऑफ़ द मैच (kal Kal Ka Match Kon Jeeta)
विराट कोहली को उनकी धांसू पारी की वजह से प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज में लीड हासिल कर ली है, अब अगला मैच न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला होगा।












Click it and Unblock the Notifications