Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta: इंग्लैंड की टीम को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है। भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम मेंखेला गया था। टीम इंडिया ने इस मैच में 100 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए लगातार छठे मुकाबले में विजय हासिल की।
टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और यह फैसला सही साबित हुआ। भारतीय टीम ने 40 रनों के कुल स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में थी और रोहित शर्मा ने पारी को संभाल लिया।

रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच एक अहम भागीदारी हुई। राहुल ने 39 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा शतक के करीब जाकर 87 पर आउट हुए। बाद में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से भी 49 रनों की पारी आई और टीम इंडिया 9 विकेट पर 229 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की बैटिंग पूरी तरह से फ्लॉप रही। बुमराह ने शुरुआती झटके दिए और बाद में मोहम्मद शमी ने भी 2 विकेट हासिल किये। इससे इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गई और बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नज़र आए।
इंग्लैंड की पूरी टीम 35वें ओवर तक 129 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। उनके अलावा बुमराह के खाते में भी 3 विकेट आए। कुलदीप यादव के खाते में भी 2 विकेट आए।
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड












Click it and Unblock the Notifications