Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs अफगानिस्तान

Kal Ka Match Kon Jeeta: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले को भारत ने आसानी से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने मोहाली में खेले गए इस मुकाबले को 6 विकेट के अंतर से जीतते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली। अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 158 रन बनाए, भारत ने 4 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। अफगानिस्तान के ओपनर गुरबाज और जादरान ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इसके बाद गुरबाज 23 और जादरान 25 रन बना आउट हुए। बाद में रहमत शाह का विकेट गिर गया। यहाँ से ओमरजई और नबी ने अर्धशतकीय भागीदारी की। ओमरजई ने 29 रन बनाए।

kal ka match kon jeeta

नबी ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 27 गेंद में 42 रन बनाए। नजीबुल्लाह ने 11 गेंद में 19 रन बनाकर टीम को 5 विकेट पर 158 तक पहुंचाया। अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिले। जवाब में खेलते हुए भारत ने पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गंवाया। वह रन आउट हो गए और खाता भी नहीं खोल पाए।

बाद में गिल ने 23 और तिलक वर्मा ने 26 रन बनाए। यहाँ से शिवम दुबे ने मोर्चा सम्भाला और जिम्मेदारी से बैटिंग करते हुए 40 गेंद में नाबाद 60 रन बनाए। उनके अलावा रिंकू सिंह ने भी अच्छी बैटिंग करते हुए नाबाद 16 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

इस मैच के अलावा श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में श्रीलंका ने डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

बारिश के कारण मैच 27-27 ओवरों का किया गया। ज़िम्बाब्वे की टीम 96 रन बनाकर आउट हो गई। हसारंगा ने तहलका मचाते हुए 7 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+