Kal Ka Match Kon Jeeta 16 April: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs राजस्थान, सुपर ओवर

Kal Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कल का मुकाबला खेला गया था और यह बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर तक चला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में रॉयल्स ने 4 विकेट पर 188 रन बनाए।

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज फ्रेजरगर्क 9 रन बना चलते बने। उनके बाद करुण नायर बिना खाता खोले आउट हुए, वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

kal ka match kon jeeta

रॉयल्स ने शुरुआती झटके खाने के बाद संभली हुई बैटिंग की। केएल राहुल ने 32 गेंदों में 38 और अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 34 रन बनाए। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने कुछ बड़े हिट जड़ते हुए 18 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को 188 तक पहुंचा दिया। रॉयल्स के लिए आर्चर ने 2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए सैमसन और जायसवाल ने तेज शुरुआत की और अर्धशतकीय भागीदारी की। इसके बाद सैमसन को बॉडी पेन हुआ, तो वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 19 गेंदों में 31 रन बनाए। जायसवाल ने तेज गति से खेलते हुए अर्धशतक बना दिया लेकिन वह भी 37 गेंद में 51 रन बना आउट हो गए।

बाद में नितीश राणा ने भी वही काम किया और तूफानी पारी खेल फिफ्टी पूरी कर ली, वह 28 गेंद में 51 रन बना चलते बने। यहाँ से स्टार्क ने गेम बदल दिया। उन्होंने अठारहवें ओवर में 8 रन खर्च किये। अंतिम ओवर में भी वही आए और रॉयल्स को जीतने के लिए 9 रन चाहिए थे।

हेटमायर और जुरेल क्रीज पर थे और मैच अंतिम गेंद में 2 रन तक आ गया। इस बीच अंतिम गेंद पर दूसरा रन लेते हुए जुरेल रन आउट हो गए और मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर में चला गया। स्टार्क ने अपने अंतिम दो ओवर में 16 रन देकर हार की तरफ जाता हुआ मैच टाई में लेकर गए।

वहां फिर से स्टार्क आए और रॉयल्स को 11 रनों तक रोक दिया। रॉयल्स के लिए हेटमायर और रियान पराग आए थे। दो बल्लेबाज रन आउट हो गए और स्कोर 11 रन रहा। इसके बाद केएल राहुल और स्टब्स सुपर ओवर में दिल्ली के लिए खेलने के लिए आए। राहुल ने एक चौका जमाया। चौथी गेंद पर स्ट्राइक स्टब्स के पास थी, उन्होंने छक्का जड़कर दिल्ली को जीत दिला दी। संदीप शर्मा ने यह ओवर किया था। दिल्ली की टीम अब पांच जीत के साथ तालिका में टॉप पर है, रॉयल्स पांच हार के साथ आठवें नम्बर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+