Kal Ka Match Kon Jeeta 13 April: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs मुंबई इंडियंस

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मैच अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 205 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाब में दिल्ली ने भी बेहतरीन बैटिंग की और अंत में गेम पलट गया।

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुंबई को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रिक्लेटन ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। अच्छे टच में दिख रहे रोहित शर्मा 12 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के से 18 रन बना चलते बने। उनके बाद रिक्लेटन भी 25 गेंदों में 41 रन बनाकर चलते बने।

kal ka match kon jeeta

यहाँ से मोर्चा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभाला। सूर्यकुमार यादव ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन उनको कुलदीप यादव ने चलता किया। सूर्या ने 28 गेंदों का समाना करते हुए 40 रनों की पारी खेली। इसके बाद हार्दिक पांड्या जब 2 के निजी स्कोर पर आउट हुए, तब मुंबई इंडियंस की स्थिति पूरी तरह खराब हो गई।

इस बीच तिलक वर्मा ने एक छोर पर अपनी तेज बल्लेबाजी की और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में कामयाब रहे। तिलक वर्मा के बल्ले से 33 गेंदों में 59 रन आए और वह अंतिम ओवर में आउट हुए। तिलक ने आउट होने से पहले 6 चौके और 3 छक्के जड़े।

तिलक वर्मा के अलावा नमन धीर ने भी दमखम दिखाते हुए मुंबई के लिए अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 17 गेंदों में 38 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे। नमन धीर ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े और मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 205 रनों तक पहुंचा दिया। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और विप्रज ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए दिल्ली ने फ्रेजर मैकगर्क के रूप में पहली गेंद पर विकेट गंवाया। वह बिना खाता खोले गए। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में करुण नायर को लाया गया और उन्होंने तहलका मचा दिया। करुण नायर ने 22 गेंदों में फिफ्टी जड़कर टीम की जीत पक्की कर दी थी। अभिषेक पोरेल ने 33 रन बनाए।

नायर शतक के करीब जाकर 40 गेंदों में 89 पर आउट हो गए। वहां से मैच आसानी से दिल्ली की तरफ था लेकिन यहाँ गेम पलटना शुरू हो गया। दिल्ली ने 144/4 से विकेट गंवाना शुरू कर दिया। ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल क्रमशः 1 और 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद विप्रज निगम ने 14 रन बनाए। अंतिम 3 विकेट बचे थे और दिल्ली को जीतने के लिए 26 रन चाहिए थे। आशुतोष ने बुमराह को दो चौके जड़े। इसके बाद वह डबल लेने के प्रयास में रन आउट हुए। अगली गेंद पर वही गलती कुलदीप यादव ने की और रन आउट हुए।

अब अंतिम विकेट के रूप में आए मोहित शर्मा भी एक रन लेते हुए रन आउट हो गए। तीन गेंदों पर लगातार रन आउट से दिल्ली की टीम 6 गेंद शेष रहते 193 पर आउट होकर मैच हार गई। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। इस सीजन दिल्ली की पहली हार है और मुंबई ने दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली के जबड़े से मुंबई ने मैच निकाल लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+