Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Oct: कल का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Oct: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। विशाखापत्तनम में हुए इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़बरदस्त संघर्ष के बाद 251 रन बनाए और मेहमान टीम के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा। एक समय पर 102 रन पर 6 विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम को ऋचा घोष की शानदार 94 रनों की पारी ने संभाला। लेकिन अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर इस रन को आसानी से हासिल कर लिया।
अफ्रीका की शुरुआत रही बेहद खराब (Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Oct)
ऋचा ने 77 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। लेकिन वह अपने पहले वनडे शतक से सिर्फ 6 रन से चूक गईं। उनके अलावा, प्रतिका रावल (37) और स्नेह राणा (33) ने भी अहम योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्लोए ट्रियोन ने 3 विकेट लिए। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक विकेट चटकाए और अफ्रीकी पारी को संकट में डाल दिया।

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका क्रांति गौड़ ने दिया, जिन्होंने अपनी ही गेंद पर तजमिन ब्रिट्स (0) का कैच लपका। अमनजोत कौर ने जल्द ही सुने लुस (5) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। स्नेह राणा ने खतरनाक मारिजन कैप (20) को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने एनेके बॉश (1) को आउट कर चौथा विकेट लिया। पांचवां झटका श्री चरणी ने दिया, जिन्होंने सिनालो जाफ्ता (14) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
कप्तान वोलवार्ड्ट ने खेली गजब की पारी
एक छोर पर दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट शानदार फॉर्म में थीं। उन्होंने 81 गेंदों में अपने करियर का 36वां अर्धशतक पूरा किया और पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने मारिजन कैप के साथ 26 रनों की साझेदारी भी की। हालांकि, 70 के स्कोर पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गईं, जिससे दक्षिण अफ्रीका की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरनी।
दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिजाने कैप, एनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटीकपर), क्लोए ट्रियोन, नदिने डि क्लेर्क, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नोनकुलुलेको मलाबा।












Click it and Unblock the Notifications