Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड

Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Feb: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार जीत हासिल करते हुए 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। कटक के बाराबटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट पर 304 रन बनाए, जिसमें बेन डकेट और जो रूट की अर्धशतकीय पारियों का अहम योगदान रहा। भारत ने जवाबी पारी में रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी (100 रन) की बदौलत 44.3 ओवर में 308 रन बना कर इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया।

इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करना चाहेगा भारत (Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Feb)

अब तीसरे वनडे में भारतीय टीम के पास सीरीज को क्लीन स्वीप करने का मौका होगा। यह मैच अहमदाबाद में 12 फरवरी को खेला जाएगा। भारत जीत के साथ इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने की कोशिश करेगा। भारत के लिए इस सीरीज के दोनों ही मुकाबलो में शुभमन गिल के बल्ले से रन निकले हैं। गिल का 45 गेंदों में पचासा उनका खेल में लगातार सुधार और आत्मविश्वास की ओर इशारा करता है।

Kal Ka Match Kon Jeeta 1

फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की शानदार वापसी निश्चित रूप से उनके फैंस के लिए बड़ी राहत की बात है। रोहित की 32वीं शतकीय पारी ने यह साबित कर दिया कि वह अपनी पुरानी फॉर्म को हासिल कर लिया है। भले ही कुछ समय से वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन अब वह अपने इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। 76 गेंदों में शतक जड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि है, और यह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है, खासकर चैंपियंस ट्रॉफी जैसी बड़ी प्रतियोगिता से पहले भारतीय टीम के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंडः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+