Kal Ka Match Kon Jeeta 8 March: कल का मैच कौन जीता- यूपी vs आरसीबी
Kal Ka Match Kon Jeeta 8 March: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में यूपी की टीम ने अपने अंतिम मैच में धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। 8 मार्च को आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए यूपी ने WPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इस मुकाबले में यूपी ने 12 रन से जीत तो हासिल की, लेकिन इसके बावजूद उनका टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।
यूपी वारियर्स ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर (Kal Ka Match Kon Jeeta 8 March)
इस जीत के हीरो रही जॉर्जिया वॉल, उन्होंने शानदार 99 रन की नाबाद पारी खेली। वो शतक से चूक गईं, लेकिन उनका नाम सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड में सबसे ऊपर दर्ज हो गया है। जॉर्जिया की पारी ने यूपी की टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ाने का काम किया। यूपी वारियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 225 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जो टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था।

टूर्नामेंट से बाहर हुई आरसीबी
आरसीबी के लिए ऋचा घोष ने बेहतरीन पारी खेली, उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 69 रन बनाए। एलिस पैरी ने 15 गेंदों में 28 रन, एस मेघना ने 12 गेंदों में 27 रन और स्नेह राणा ने छह गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को मुकाबला दिलाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, अंत में यूपी वारियर्स की गेंदबाजी के सामने आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ आरसीबी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
यूपी वारियर्स महिला टीम: ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा (कप्तान), चिनेल हेनरी, श्वेता सेहरावत, पूनम खेमनार, उमा छेत्री (विकेट कीपर), सोफी एक्लेस्टोन, क्रांति गौड़, अंजलि सरवानी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, चार्लोट डीन, किम गार्थ, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर।












Click it and Unblock the Notifications