Kal Ka Match Kon Jeeta 7 May: लखनऊ vs आरसीबी, Who Won Yesterday Match

Kal Ka Match Kon Jeeta: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बारिश से बाधित मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शक दंग रह गए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का आरसीबी का फैसला उस वक्त आत्मघाती साबित हुआ जब लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने मैदान पर कदम रखा। बारिश के कारण मैच को 19 ओवर का कर दिया गया लखनऊ ने 3 विकेट पर 209 का स्कोर बनाया और DLS के हिसाब से आरसीबी को 213 का लक्ष्य मिला। आरसीबी को अंतिम ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट मिचेल मार्श की वो पारी रही जिसने आरसीबी के गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। मार्श ने महज 56 गेंदों का सामना करते हुए 111 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 गगनचुंबी छक्के और 9 शानदार चौके शामिल थे। लगभग 198 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मार्श ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। हालांकि अर्शिन कुलकर्णी दूसरी छोर पर थोड़े धीमे नजर आए और 24 गेंदों में केवल 17 रन बना सके, लेकिन मार्श के प्रहार ने लखनऊ की रन गति को कभी कम नहीं होने दिया।

Kal Ka Match Kon Jeeta

निकोलस पूरन ने अपनी छोटी मगर असरदार पारी से लय को बरकरार रखा। पूरन ने 23 गेंदों पर 38 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान ऋषभ पंत ने तो जैसे तबाही मचा दी। पंत ने केवल 10 गेंदों का सामना किया और 320 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से नाबाद 32 रन कूट दिए। अपनी इस संक्षिप्त पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी की खराब शुरुआत रही। जैकब बेथल 4 रन बना आउट हो गए। उनके जोड़ीदार विराट कोहली अपना खाता तक नहीं खोल पाए। देवदत्त पडीक्कल ने 34 और रजत पाटीदार ने 61 रन बनाकर स्थिति संभाली लेकिन बड़े लक्ष्य के दबाव के सामने दोनों आउट हो गए। 112 के स्कोर पर आरसीबी ने 5 विकेट गंवा दिए।

इसके बड़ा हार की तरफ जा रही आरसीबी को टिम डेविड गेम में लेकर आए। उन्होंने 17 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों से 40 रन बनाए। बाद में क्रुणाल पांड्या ने 16 गेंदों में नाबाद 28 और रोमारियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए लेकिन आरसीबी का स्कोर 6 विकेट पर 203 रनों तक पहुंचा। 9 रन से जीत दर्ज कर लखनऊ ने खुद को प्लेऑफ़ की दौड़ में बरकरार रखा है।प्रिंस यादव ने 3 विकेट झटके। शाहबाज अहमद को 2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+