Kal Ka Match Kon Jeeta 7 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई vs आरसीबी

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 April: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर इस सत्र की तीसरी जीत दर्ज की। सोमवार को वानखेड़े में आरसीबी ने गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 209 रन बना सकी। इस तरह 12 रनों से मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

पिछले मुकाबले में धीमी बल्लेबाजी के कारण आलोचनाओं का सामना करने वाले तिलक वर्मा ने जोरदार वापसी की। तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा को भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। अपनी पारी में तिलक ने चार चौके और चार छक्के जड़ने में सफलता हासिल की।

Kal Ka Match 1

आरसीबी ने बनाए थे 221 रन

विराट कोहली और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आरसीबी ने 221 रन बनाने का काम किया। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी ने आरसीबी के बल्लेबाजों को परेशान किया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने दो-दो विकेट झटकने में सफलता हासिल की। हालांकि विग्नेश पुथुर की एक विकेट ने भी मुंबई को कुछ राहत दी। लंबे समय बाद वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में विकेट लेने में सफल नहीं हो सके।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+