kal Ka Match Kon Jeeta 31 Mar: कल का मैच कौन जीता- मुंबई vs केकेआर

kal Ka Match Kon Jeeta 31 Mar: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। यह मैच सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। केकेआर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर केवल 116 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को महज 12.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

रेयान रिकेल्टन ने जड़ा अर्धशतक (kal Ka Match Kon Jeeta 31 Mar)

रेयान रिकेल्टन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत मुंबई को यह आसान जीत मिली। इससे पहले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी मुंबई इंडियंस को हराया था, लेकिन इस जीत ने टीम का मनोबल बढ़ाया। आईपीएल 2025 के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 43 गेंदों से पहले ही हरा दिया। यह मुंबई की केकेआर के खिलाफ 24वीं जीत थी, और वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ उनकी यह 10वीं जीत थी।

kal Ka Match 1

मुंबई ने खोला जीता का खाता

इस जीत के साथ मुंबई ने अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई और अब वे छठे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता की स्थिति बिगड़ी है और वे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोलकाता के पास दो अंक तो हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट अब -1.428 हो गया है, जो उनके लिए चिंता का विषय हो सकता है। वहीं, इस समय आईपीएल 2025 की अंक तालिका में आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) सबसे ऊपर है, जिन्होंने अपने दोनों मैच जीतकर चार अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +2.266 है।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब: एनरिक नॉर्त्जे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनीथ सिसोदिया।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+