Kal Ka Match Kon Jeeta 23 March: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs मुंबई

Kal Ka Match Kon Jeeta 23 March: आईपीएल 2025 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में नूर अहमद की घूमती हुई गेंदों को कोई भी बल्लेबाज पढ़ नहीं पाया। उन्होंने मुंबई के पूरे मध्यक्रम की कमर तोड़कर रख दी। जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सकी।

चेन्नई ने चार विकेट से जीता मैच (Kal Ka Match Kon Jeeta 23 March)

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर जीत के साथ आईपीएल 2025 की शुरुआत की। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए, लेकिन चेन्नई ने रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में छह विकेट खोकर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Kal Ka Match 1

नूर और खलील ने किया कमाल

नूर और खलील की शानदार गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को कम स्कोर पर रोककर मैच को दिलचस्प बना दिया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने नौ विकेट खोकर सीएसके के सामने 156 रन का लक्ष्य बनाया। लेकिन मुंबई की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिस वजह चेन्नई ने मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+