Kal Ka Match Kon Jeeta 22 Feb: कल का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta 22 Feb: ऑस्ट्रेलिया ने एक हाई स्कोरिंग मैच में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल हासिल कर लिया है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 352 रनों का लक्ष्य रखा था। जोश इंग्लिस ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दमदार शतक जड़कर जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड के लिए अब आने वाले मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की धमाकेदार जीत (Kal Ka Match Kon Jeeta 22 Feb)
इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। जोफ्रा आर्चर ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। मार्क वुड ने कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट कर इंग्लैंड की तरफ मैच का रुख मोड़ दिया। लेकिन जोश इंग्लिस ने एक छोर से टीम को संभाले रखा और अंत में जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे।

जोश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी
जोश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल की विस्फोटक साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया। दोनों ने 36 गेंदों में 74 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया और निर्धारित लक्ष्य को 47.3 ओवर में हासिल कर लिया। यह जीत ऑस्ट्रेलिया के लिए यादगार रहा। क्योंकि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने शानदार शतक जड़ने का काम किया।
Champions Trophy: तालिबान का खौफ? चैम्पियंस ट्रॉफी की सुरक्षा में कितने जवान, चौंकाने वाली खबर
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
Champions Trophy: लीग चरण में ही भारत-पाकिस्तान का 2 बार मुकाबला? क्या है अजीबोगरीब कहानी
ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपकर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जैंपा, स्पेंसर जॉनसन।












Click it and Unblock the Notifications