Jasprit Bumrah की पत्नी ने मोहम्मद शमी को लेकर दिया बड़ा बयान, Champions Trophy में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

Jasprit Bumrah wife sanjana Ganesan News: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मोहम्मद शमी उन खिलाड़ियों में से एक थे जिन पर सभी की नज़र थी। खासकर जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद शमी से टीम को खासी उम्मीदें होंगी। शमी ने अपने पहले ही मुकाबले में लय पाने में कामयाबी हासिल कर ली है।

मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास (Jasprit Bumrah wife sanjana Ganesan News)

मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने 10 ओवरों में 53 रन देकर पांच विकेट झटकने का काम किया। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने डेब्यू में पांच विकेट झटक लिए। इसके अलावा उन्होंने वनडे विश्व कप में चार बार पांच विकेट लिए हैं, जो इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक है। शमी अब ICC टूर्नामेंटों में 5 बार पांच विकेट लेने वाले इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Jasprit Bumrah 1

चैंपियंस ट्रॉफी में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

वहीं इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज ने पांच विकेट नहीं झटका था। मोहम्मद शमी ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी। मोहम्मद शमी अब पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।

बुमराह की वाइफ संजना ने की तारीफ

मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन को देखकर जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने भी उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने शमी की गेंदबाजी का आकलन करते हुए उनके कमबैक की प्रशंसा की। संजना ने कहा कि इंजरी के बाद लौटे शमी ने 5 विकेट लेकर भारत के चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की जोरदार शुरुआत की। संजना के अलावा भारतीय फैंस भी शमी के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।

इन खिलाड़ियों को किया आउट

मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में सौम्या सरकार का विकेट लेकर अपनी पारी की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मेहदी हसन मिराज का विकेट लिया। पारी के बीच में उन्होंने जैकर अली का विकेट लेकर अपने और तौहीद ह्रदय के बीच 154 रनों की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने तनजीम हसन शाकिब और तस्कीन अहमद के आखिरी लम्हों में विकेट लेकर पारी का अंत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+