Champions Trophy: लीग चरण में ही भारत-पाकिस्तान का 2 बार मुकाबला? क्या है अजीबोगरीब कहानी
Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला दुबई में खेला जाना है। ग्रुप ए की इन दोनों टीमों का मैच ही इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला कहा जा सकता है। टीम इंडिया का प्रयास यही रहेगा कि पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह पटखनी दी जाए।
दर्शकों की भी यही सोच और इच्छा रहती है कि पाक के खिलाफ भारतीय टीम को मुकाबले माँ हारना तो बिलकुल भी नहीं है। इस बीच एक अजीबोगरीब स्थिति भी बन रही है। लीग चरण में ही दो बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले जैसा नजारा हो सकता है।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मैच खेला जाना है और यह मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद भारत और पाक के बीच मैच खेला जाना है। भारतीय टीम के फैन्स को इस बार दोहरा रोमांच देखने को मिलेगा, इसके पीछे कारण भी है।
दरअसल बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत आने के बाद वहां की अंतरिम सरकार के तेवर बदल गए हैं और पाकिस्तान के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। पाकिस्तानी जासूस एजेंसी आईएसआई के अधिकारी भी वहन गए थे और चरमपन्थ भी वहां बढ़ गया है, जो भारत विरोधी अभियान चला रहे हैं।
इस कंडीशन को देखते हुए कह सकते हैं कि भारत और पाकिस्तान का पहला मैच 20 फरवरी को ही खेला जाएगा। ईस्ट पाकिस्तान से ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ था और अब यह देश एक बार फिर से उसी तरफ जा रहा है। पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में भी चरमपन्थ बढ़ गया है।
Champions Trophy में कैसे रहेगी तीव्रता
राजनीतिक स्थिति को देखते हुए कह सकते हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के दो मैच पाकिस्तान से होंगे। बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों टीमों के खिलाफ मैच में तीव्रता वही रहने वाली है। बांग्लादेशी प्लेयर्स को भारत में आईपीएल के दौरान भी शामिल नहीं किया गया है।
Champions Trophy में बदला दिखेगा माहौल
आम तौर पर भी देखने को मिलता है, जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता है, तब बांग्लादेश के दर्शक सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर पाकिस्तान का सपोर्ट करते हैं। ऐसे में अब तो उनके खुद के देश में ही भारत विरोधी ताकतों के तेवर दिखे हैं। ऐसे में भारत-बांग्लादेश का चैम्पियंस ट्रॉफी मैच भी पाकिस्तान वाले मैच की तरह ही होना है।












Click it and Unblock the Notifications