Kal Ka Match Kon Jeeta 20 May: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs राजस्थान

Kal Ka Match Kon Jeeta 20 May: मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने अपने ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला जीतते हुए टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज की। हालांकि, इस जीत के बावजूद राजस्थान की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

चेन्नई ने बनाए थे 187 रन (Kal Ka Match Kon Jeeta 20 May)

राजस्थान के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स भी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। उनके लिए आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन टीम को बड़ी साझेदारी बनाने में कामयाबी नहीं मिली। राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और चेन्नई के बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी।

Kal Ka Match 1

25 मई को चेन्नई खेलेगी अपना आखिरी मैच

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन का लक्ष्य हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की 90+ रनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट का समापन किया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपना आखिरी मैच 25 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।

चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मथीशा पथिराना, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेन मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+