Kal Ka Match Kon Jeeta 12 Oct: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 Oct: महिला वनडे विश्व कप का 13वां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच विशाखापत्तनम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 331 रनों का लक्ष्य था। कप्तान एलिसा हीली के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया।
एलिसा हीली ने जड़ा शतक (Kal Ka Match Kon Jeeta 12 Oct)
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 85 के स्कोर पर लगा। श्री चरणी ने फीबी लिचफील्ड को अपना शिकार बनाया। वह 40 रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने 35 गेंदों में अपना 19वां अर्धशतक पूरा कर लिया। इस टूर्नामेंट की यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी है।श्री चरणी ने एनाबेल सदरलैंड का विकेट झटक लिया। एलिसा हीली ने अपने करियर का छठा शतक 84 गेंदों में पूरा कर लिया।

भारतीय गेंदबाजों ने किया निराश
ऑस्ट्रेलिया को चौथा श्री चरणी ने दिया। उन्होंने कप्तान एलिसा हीली को अपना शिकार बनाया। वह 107 गेंदों में 21 चौके और तीन छक्के की मदद से 142 रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दीप्ति शर्मा ने दिया। उन्होंने ताहलिया मैक्ग्रा को अपना शिकार बनाया। वह 12 रन बना सकीं। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम के सामने 331 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।
हीली ने खेली 142 रनों की पारी
हीली ने सिर्फ 35 गेंदों में अपने करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। यह इस टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया सबसे तेज़ अर्धशतक है। इसके बाद, हीली ने अपना छठा वनडे शतक मात्र 84 गेंदों में पूरा किया। हीली 107 गेंदों में 21 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 142 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुईं। उन्हें श्री चरणी ने अपना शिकार बनाया, लेकिन तब तक वह ऑस्ट्रेलिया की जीत की नींव रख चुकी थीं।
पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी
ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका 85 के स्कोर पर लगा, जब श्री चरणी ने फीबी लिचफील्ड (40 रन) को आउट किया। चरणी ने बाद में एनाबेल सदरलैंड का विकेट भी लिया और कप्तान एलिसा हीली को आउट करके भारत को चौथी सफलता दिलाई। दीप्ति शर्मा ने भी एक विकेट लिया, जब उन्होंने ताहलिया मैक्ग्रा (12 रन) को आउट किया।
भारत : प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शट।












Click it and Unblock the Notifications