Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - CSK vs RR
IPL Kal Ka Match Winner: आईपीएल 2023 में कल मैच नंबर 17 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एम ए चिंदबरम स्टेडियम में मुकाबला हुआ। जानिए कौन जीता।

कल का मैच कौन जीता- इंडियन सुपर लीग 2023 में कल मैच नंबर 17 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का रोमांचक मुकाबला हुआ जहां राजस्थान ने अंतिम गेंद पर 3 रनों से जीत दर्ज की। इस गेंद पर पांच रनों की दरकार थी लेकिन धोनी एक ही रन बना सके।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।
Recommended Video

इसके जवाब में चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन बनाए। चेन्नई की ओर से टॉप ऑर्डर पर डेवॉन कोन्वे ने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए। अंजिक्य रहाणे ने भी 19 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली।
मिडिल ओवरों की लड़खड़ाहट के बाद धोनी और जडेजा की जोड़ी ने अपनी ओर भरसक कोशिश की और 59 रनों की तेज साझेदारी की। अंतिम ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे लेकिन संदीप शर्मा ने शुरुआत में कंट्रोल खोने के बाद वापसी करने में कामयाबी दर्ज की।
राजस्थान के स्पिनरों युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। अश्विन को 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। अब राजस्थान अंक तालिका में चार में 3 मैच जीतने के बाद टॉप पर है।
राजस्थान की पारी- इससे पहले राजस्थान की पारी की रीढ़ जॉस बटलर एक बार फिर अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे जो सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक था। बटलर ने 36 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने नंबर 3 पर 26 गेंद पर 38 रन बनाए।
अश्विन और हेटमायर ने मिडिल और लोअर ऑर्डर में 30 रनों का योगदान दिया। चेन्नई की गेंदबाजी में आकाश सिंह और तुषार देशपांडे जैसे युवा भारतीय अनकैप्ड पेसरों ने दो-दो विकेट लिए।
महेश तीक्षणा की इस मुकाबले में वापसी हुई जिन्होंने 4 ओवर में 42 रन दिए। मोइन अली ने 2 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया तो रवींद्र जडेजा सबसे बेस्ट बॉलर रहे उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए।
11 अप्रैल का मैच कौन जीता था- इससे पहले 16वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ था जिसको एमआई ने जीतने में कामयाबी दर्ज की। ये मुकाबला भी अंतिम गेंद पर समाप्त हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications