Kal Ka Match Kaun Jita, कल का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kaun Jita: एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी को जीतने का काम किया। भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मोहम्मद सिराज ने छह विकेट लेकर मैच को शुरुआती 6 ओवर में ही भारत की झोली में डाल दिया था। इस दमदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।
भारत ने 10 विकेट से जीता मैच: एशिया कप के इतिहास में यह सबसे बड़ी फाइनल की जीत रही। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 50 रन बनाने का काम किया। 51 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 6.1 ओवर यानी महज 37 गेंदों में मैच अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने रचा इतिहास: एशिया कप के फाइनल में 263 गेंद शेष रहते मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारत की यह वनडे सीरीज में सबसे बड़ी जीत रही। फाइनल की बात करें तो इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साल 2003 में सिडनी में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 226 गेंद शेष रहते मैच जीता था। अब फाइनल में सबसे अधिक गेंदों से मैच जीतने का रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम कर लिया है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications