Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका
Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए इस मैच में इंग्लैंड को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने इंग्लैंड को 229 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।
इंग्लैंड की टीम 229 रनों के बड़े अंतर से वर्ल्ड कप में कभी नहीं हारी थी। इस बार दक्षिण अफ्रीका ने उनको कोई मौका नहीं दिया और मैच एकतरफा हो गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया था, इसके बाद अफ्रीका ने इंग्लैंड के होश उड़ा दिए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 61 गेंदों में ही शतकीय पारी खेल डाली। वह 109 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा मार्को यानसेन ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली। रीजा हेंड्रिक्स और वैन डर डुसेन ने भी अर्धशतक जड़े और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 399 रनों तक पहुंचा दिया।
इंग्लैंड के लिए 400 रनों का बड़ा स्कोर हासिल करना आसान काम नहीं था। दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों को देखते हुए यह काम मुश्किल ही था। एक के बाद एक विकेट गिरते हुए इंग्लैंड दबाव में आ गई। सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। 8 विकेट महज 100 रनों पर ही गिर गए थे।
अंत में मार्क वुड और एटकिंसन ने मिलकर एक भागीदारी की और इंग्लैंड का स्कोर 170 रनों तक पहुंचा दिया। इंग्लिश टीम 170 पर आउट होकर मैच बड़े अंतर से हार गई। वर्ल्ड कप में इतनी बड़ी हार पहली बार मिली। अब इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा।
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
इंग्लैंड प्लेइंग 11: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉपले












Click it and Unblock the Notifications