kal ka match kaun jeeta 17 May: कल का मैच कौन जीता - मुंबई vs लखनऊ

kal ka match kaun jeeta 17 May: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम रनों से मुकाबले को गंवा बैठी। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 का अपना सफर 10वें स्थान पर समाप्त किया। इस सीजन खेले गए 14 मुकाबलों में मुंबई की टीम को सिर्फ चार मैच में ही जीत मिली है। 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी और मुकाबले को 18 रनों से हार गई।

रोहित ने जड़ा अर्धशतक

आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के लिए आतिशी पारी खेली। रोहित शर्मा 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवि बिश्नोई ने मोहसिन खान के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। इस मुकाबले में वह गेंद और बल्ले दोनों से अपना दमखम दिखाने में नाकाम रहे।

kal ka match kaun jeeta 1

लखनऊ ने बनाए थे 214 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे। लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और 75 रन बनाए। इस मैच में पूरन ने महज 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया। निकोलस पूरन की इस दमदार पारी और कप्तान केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत लखनऊ ने 214 रनों का स्कोर खड़ा किया।

बारिश ने डाला खलल

इस मुकाबले में बारिश ने भी खलल डालने का काम किया। मुंबई की पारी के चौथे ओवर में हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई जिसकी वजह से मुकाबला बीच में ही रोक दिया गया। करीब 40 मिनट तक मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका। लेकिन इसके बावजूद भी पूरे 20 ओवर का खेल देखने को मिला, जिसमें मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+