IND vs SL: कब और कहाँ खेला जाएगा भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला?

India vs Sri Lanka 3rd ODI: भारतीय टीम की स्थिति अब श्रीलंका दौरे पर खराब हो गई है। पहला एकदिवसीय मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया सीरीज में पिछड़ गई हैं और सीरीज हारने की स्थिति में भी आ गई है। टीम इंडिया 1-0 से पीछे चल रही है और अगले मैच में हारने पर सीरीज हाथ से जाएगी।

भारत के लिए स्थिति करो या मरो वाली हो गई है। रोहित शमा एंड कम्पनी इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगा देगी। भारतीय टीम कभी नहीं चाहेगी कि श्रीलंका के खिलाफ एक हार का सामना करे, दूसरी तरफ श्रीलंका के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का एक अच्छा मौका है।

india vs sri lanka

भारत vs श्रीलंका का अगला मैच कब?

दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला खेला जाना है। इसके बाद सीरीज भी समाप्त हो जाएगी। टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप किया था। यहाँ श्रीलंकाई टीम क्ल्सीन स्वीप तो नहीं कर पाएगी लेकिन सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका है। मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा और यह कोलम्बो में ही होना है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर यह मुकाबला खेला जाएगा।

भारत vs श्रीलंका का मैच कहाँ देखें?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे एकदिवसीय मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है। सोनी लिव एप्लीकेशन पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।

श्रीलंकाई टीम

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कामिन्दु मेंडिस, निशान मदुश्का, महीश थीक्षाना , ईशान मलिंगा

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग, हर्षित राणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+