लखनऊ सुपर जायंट्स को मिला नया हेड कोच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज को दी गई जिम्मेदारी

Justin Langer: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में बदलाव की खबरें पहले से ही आ रही थी। कोचिंग स्टाफ में परिवर्तन की अटकलें थी और अब कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। टीम को अब एक नया हेड कोच मिल गया है। एंडी फ्लावर का कार्यकाल समाप्त हो गया है, इस वजह से नया कोच आना तय था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जस्टिन लैंगर को लखनऊ टीम का हेड कोच बना दिया गया है। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि लैंगर से बातचीत चल रही है। अब टीम ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट से लखनऊ ने नए हेड कोच का खुलासा किया है।

justin langer

पिछले दो सालों से लखनऊ सुपर जायंट्स में हेड कोच का जिम्मा एंडी फ्लावर के पास था। फ्लावर का दो सालों का कार्यकाल इस साल आईपीएल के साथ समाप्त हो गया। ऐसे में अगले सीजन के लिए टीम में नए कोच की तलाश जारी थी और लैंगर के नाम की घोषणा हुई है।

जस्टिन लैंगर को कोचिंग का अच्छा अनुभव है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनकी कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता है। इस वजह से वह लखनऊ को उनसे काफी सीखने को मिलेगा। हालांकि कोचिंग स्टाफ में अन्य पदों पर बदलाव की कोई गुंजाइश नज़र नहीं आ रही है। गौतम गंभीर इस टीम में मेंटर बने रहेंगे।

लखनऊ ने आईपीएल में अब तक महज दो ही सीजन खेले हैं और दोनों बार ही टीम को प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने में मदद मिली है। लखनऊ सुपर जायंट्स को खिताब की तलाश है। देखना होगा कि लैंगर की कोचिंग में अगले साल सुपर जायंट्स का खेल कैसा रहेगा।

गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल हैं। इस साल आईपीएल के बीच में वह चोटिल होकर बाहर हो गए थे। उनके बाद कप्तानी का जिम्मा क्रुणाल पांड्या को दिया गया था। पांड्या ने भी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+