Jos Buttler और हेल्स ने पर्थ में लगा दी चौकों-छक्कों की झड़ी, भारतीय खिलाड़ियों ने भी उठाया मैच का मजा
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज धमाकेदार तरीके से किया गया।
Australia vs England, 1st T20: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज धमाकेदार तरीके से किया गया। रविवार को पर्थ में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर मे धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से एलेक्स हेल्स ने 51 गेंदों में सबसे अधिक 84 रन बनाए।

जोस बटलर की धमाकेदार वापसी
इंग्लैंड की टीम में जोस बटलर ने इस सीरीज के जरिए वापसी की है। वह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बेहतरीन तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में उन्होंने पहले विकेट के लिए एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर महज 68 गेंदों में 132 रनों की साझेदारी की। बटलर ने 32 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली।
भारतीय खिलाड़ियों ने उठाया मैच का आनंद
सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। पर्थ में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल दिखाई पड़ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी इस समय वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए पर्थ में ही ठहरी हुई है। भारतीय टीम के खिलाड़ी पर्थ के मैदान पर नेट्स पर जमकर पसीना बहाने का काम कर रहे हैं।
इंग्लैंड ने बनाए छह विकेट खोकर 208 रन
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 132 रनों की साझेदारी की। टी-20 में यह इंग्लैंड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। बटलर और एलेक्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से इंग्लैंड ने 208 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी इस मैच में कई बड़े हिटर खेल रहे हैं। टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, मार्क्स स्टोइनिस और मिचेल मार्श से टीम को खासी उम्मीदें होंगी।












Click it and Unblock the Notifications