विराट कोहली के 28वें टेस्ट शतक का 3 साल से है इंतजार, लेकिन इंग्लैंड के जो रूट 2 कदम और आगे निकले

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने टेस्ट करियर का 29वां शतक जड़ा। विराट कोहली के अभी 27 टेस्ट शतक हैं।

Virat Kohli and joe root

इंटरनेशनल क्रिकेट में जब-जब बेहतरीन खिलाड़ियों की बात होती है तो पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम जरूर आता है। विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कई बड़े मुकाम अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वर्तमान समय में विराट कोहली का कोई प्रतिद्वंदी नहीं है, जब-जब कोहली के प्रतिद्वंदी की बात आती है तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का नाम जरूर आता है। जो रूट और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी हमेशा से विराट कोहली के स्तर के रहे हैं।

जो रूट से आगे विराट कोहली

कई मायनों में विराट कोहली भले ही इन खिलाड़ियों से आगे हैं, लेकिन कुछ आंकड़े ऐसे हैं, जहां कोहली पीछे हैं। विराट कोहली टेस्ट में ज्यादा शतक लगाने के मामले में अभी जो रूट से और पिछड़ गए हैं। दरअसल, शुक्रवार को जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टेस्ट करियर का 29वां शतक जड़ दिया। पहले दिन का खेल खत्म तक जो रूट 101 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं उनके साथ हैरी ब्रूक 184 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जो रूट ने करियर का 29वां टेस्ट शतक जड़ दिया है, लेकिन विराट कोहली अभी तक टेस्ट करियर में 27 शतक पर ही रूके हुए हैं। 3 साल से फैंस को उनके 28वें शतक का इंतजार है।

रूट ने भी 8 महीने बाद लगाया टेस्ट में शतक

आपको बता दें कि विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में आखिरी शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उसके बाद से कोहली के बल्ले से टेस्ट मैच में शतक नहीं आया है। यह इंतजार करीब साढ़े तीन साल से उपर का हो चुका है। वहीं जो रूट ने भी टेस्ट में पिछले 8 महीने के सूखे को खत्म किया है। जो रूट ने 8 महीने से टेस्ट में शतक नहीं लगाया था। शुक्रवार को उन्होंने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही शतक जड़ दिया। जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 12वें नंबर पर हैं। रूट के नाम अभी टेस्ट क्रिकेट में 10760 रन हैं। जो रूट इस मामले में भी विराट कोहली से काफी आगे हैं। विराट के टेस्ट क्रिकेट में 8195 रन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+