Ashes 2023: शुभमन गिल की तरह जो रूट भी हुए OUT, स्टीव स्मिथ ने लिया ऐसा कैच कि मचा बवाल

Ashes 2023, Steve Smith diving catch: स्टीव स्मिथ ने जो रूट का बेहतरीन कैच पकड़ा।

Ashes 2023, Steve Smith diving catch: इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने वापसी कर ली है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर अपना शिकंजा कस लिया था। लेकिन दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जबरदस्त फाइटबैक किया। इंग्लैंड ने चार विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं।

स्टीव स्मिथ ने लिया बेहतरीन कैच: इंग्लैंड के बल्लेबाज पहली पारी में काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सभी बल्लेबाजों की कोशिश बड़ी पारी खेलने की रही है। लेकिन जो रूट इंग्लैंड के लिए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 10 रन ही बना सके। वह 19 गेंद पर 10 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे।

Joe Root 1

डाइव लगाकर कैच: मिचेल स्टार्क की शॉर्ट गेंद पर रूट ने पुल शॉट खेलना चाहा, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। गेंद बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर चली गई, जिसे पकड़ने के लिए स्टीव स्मिथ ने दौड़ लगाने का काम किया। कैच लेते समय स्मिथ के हाथ से गेंद थोड़ा सा फिसल गया, लेकिन उन्होंने अंत तक नजरें गेंद पर बनाए रखा और अंत में उसे पकड़ लिया।

स्मिथ के कैच पर बवाल: अंपायर ने इसे क्लीन कैच करार दिया और जो रूट को पवेलियन लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का मानना है कि गेंद ग्राउंड को टच कर रही थी और अंपायर ने एक बार फिर गलत फैसला दिया है। अंपायर के फैसले से जहां इंग्लैंड के खेमे में मायूसी थी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इस विकेट का जश्न मना रहे थे।

गिल के साथ भी हुआ था ऐसा: इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। शुभमन गिल का कैच कैमरुन ग्रीन ने पकड़ने का काम किया। ग्रीन के इस कैच को लेकर भारतीय दिग्गजों ने सवाल खड़े किए थे। अधिकतर दिग्गजों ने गिल को नॉट आउट करार दिया था। ऐसा ही कुछ जो रूट के मामले में भी देखने को मिल रहा, जहां इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इस कैच पर सवाल उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+