World Cup 2023: जो रूट ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए किया अनोखा कारनामा
World Cup 2023, Joe Root: वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह से हार झेलने के बाद इंग्लैंड की टीम ने दमदार वापसी की है। इंग्लैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 364 रनों का स्कोर खड़ा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट 364 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीत कर वर्ल्ड कप में अपना खाता खोलना चाहेगी।
जो रूट ने बनाए 82 रन: इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाने वाले जो रूट ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप में इतिहास भी रच दिया है। दरअसल, जो रूट अब इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

18 पारियों में 917 रन: जो रूट ने इंग्लैंड की तरफ से वर्ल्ड कप में टोटल 18 परियों खेली है। इस दौरान उन्होंने 917 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने वर्ल्ड कप में खेली गई 21 पारियों में 897 रन बनाए थे। जो रूट में ओपनिंग बल्लेबाज डेविड मिलन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी इस मुकाबले में सबसे बड़ा ट्रनिंग प्वाइंट रहा।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने संभलकर खेला: इंग्लैंड की टीम ने पहले मुकाबले में की गई गलती को इस मैच में सुधारने का काम किया। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज काफी जल्दबाजी से खेल रहे थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अपना समय लिया और पिच पर समय बिताया। यही वजह रही कि इंग्लैंड की टीम ने सोच समझकर पारी का आगाज किया।












Click it and Unblock the Notifications