सबसे तेज 11 हजार टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने जो रूट, अब एलियस्टर कुक के रिकॉर्ड पर नजर

Joe Root Test Records: जो रूट ने आयरलैंड के खिलाफ एक अर्धशतकीय पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है।

Joe Root became the fastest batsman to score 11,000 Test runs

ENG vs IRE Test: इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट मैच में भी पहली पारी में बढ़िया अर्धशतक लगाया। हालांकि रूट शतक नहीं लगा पाए लेकिन उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपने 11000 रन पूरे कर लिए।

रूट ने 59 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली जिसके साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 238वीं पारी के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया। रूट अभी तक 50.25 के औसत और 56.25 के स्ट्राइक रेट के साथ 11004 रन बना चुके हैं। रूट अभी 32 साल के ही हैं और उनकी उम्र को देखते हुए लगता है कि वह अभी इस फॉर्मेट में अपने झंडे गाड़ते रहेंगे।

खास बात यह है कि जो रूट ने सबसे तेज 11 हजार टेस्ट रन बनाने के मामले में नंबर एक स्थान पा लिया है। यह रूट का 130 वां मैच था। उन्होंने ब्रायन लारा का 131 मैचों में बनाया गया यह कीर्तिमान तोड़ दिया है।

श्रीलंका के बाएं हाथ के दिग्गज कुमार संगकारा ने 134वें मुकाबले में 11000 रन पूरे किए थे। श्रीलंका के ही दाएं हाथ के स्टाइलिश खिलाड़ी महिला जयवर्धने ने 149वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।

जो रूट अब अंग्रेज बल्लेबाजों में केवल एलिस्टर कुक से पीछे हैं जिन्होंने 12472 रन बनाए हुए हैं। कुक इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन रूट के फॉर्म को देखते हुए यह रिकॉर्ड जल्द ही टूट सकता है।

जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की साइकिल के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर भी खुद को प्रतिष्ठित किया हुआ है। रूट ने इस दौरान 22 मैचों में 1915 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक और 8 शतक शामिल हैं जो उनके कन्वर्जन रेट को दिखाते हैं।

आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने आयरिश टीम को पहली पारी में 172 रनों पर समेटने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 522 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया। इसके जवाब में आयरलैंड ने दूसरी पारी में दूसरे दिन स्टंप्स तक 3 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना दिए थे और वे अभी भी 255 रन पीछे हैं। मैच का हाल देखने के बाद लगता है कि अंग्रेज टीम पारी की हार से मुकाबला जीतने की ओर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+