VIDEO: जो रूट ने लेफ्ट हैण्ड से बल्लेबाजी कर उड़ाया पाकिस्तानी पिच का मज़ाक, वीडियो तेजी से वायरल
रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान जो रूट ने अजीब कारनामा करते हुए पिच का मज़ाक बना दिया। वह पाकिस्तानी लेग स्पिनर जाहिद महमूद के खिलाफ लफड हैण्ड बैटिंग करने लगे और इसका वीडियो सामने आ गया।

Joe Root Batted Left Hand: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में चल रहा पहला टेस्ट रनों से भरपूर रहा है। पिच सपाट रही है और इस पर गेंदबाजों के लिए मदद नहीं रही है। पिच की आलोचना भी हुई है और मजाक भी बना है। ऐसे में जो रूट ने कुछ अलग करते हुए इस पिच का मजाक बना दिया। जो रूट ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान लेफ्ट-हैण्ड से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। हर कोई रूट का यह निर्णय देखकर हैरान हो गया। (Photo: PCB Twitter/SS)
जाहिद महमूद के खिलाफ रूट की लेफ्ट-हैण्ड बैटिंग
इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान जो रूट राईट हैण्ड बल्लेबाजी ही कर रहे थे लेकिन एक ओवर में लेग स्पिनर जाहिद महमूद के सामने उन्होंने अपना स्टांस बदल दिया और लेफ्ट-हैण्ड बैटिंग की। हालांकि इस ओवर में उन्होंने वापस नॉर्मल राईट हैण्ड बैटिंग भी की लेकिन कुछ गेंदों पर लेफ्ट-हैण्ड के रूप में खेले। दूसरी पारी में इंग्लैंड के 23वें ओवर में यह नज़ारा देखने को मिला। रूट ने मिडविकेट पर स्वीप खेला और नसीम शाह से कैच नहीं पकड़ा जा सका और रूट बच गए। पीसीबी ने इसका वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया। इसके बाद कमेंट्स में लोगों ने पिच को लेकर मजाक उड़ाया।
जो रूट ने जड़ा अर्धशतक
इंग्लैंड के लिए जो रूट ने इस पारी में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वह शतक जड़ने से पहले आउट हो गए। रूट अर्धशतक के बाद अच्छे टच में दिख रहे थे लेकिन जाहिद महमूद ने उनको 73 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। रूट ने इन रनों के लिए महज 69 गेंदों का सामना किया।
हैरी ब्रूक की एक और बेहतरीन पारी
टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जमाने वाले हैरी ब्रूक का बल्ला दूसरी पारी में भी जमकर बोला। ब्रूक दूसरी पारी में फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। खबर लिखे जाने तक वह 51 रन बनाकर क्रीज पर थे। इससे पहले पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 579 रन बनाकर आउट हुई। इस तरह मेजबान टीम ने इंग्लैंड को करारा जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications