Jayden Seales: टूट गया 46 साल पुराना रिकॉर्ड, 95 गेंदों में दिए सिर्फ 5 रन, वेस्टइंडीज बॉलर का कमाल

Jayden Seales New Record: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जमैका में इस मैच के दौरान उन्होंने 4 विकेट चटकाए और एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह एक पारी में सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए।

जेडन सील्स ने की शानदार गेंदबाजी

सील्स ने अपने टेस्ट करियर के तीसरे 5 विकेट हॉल से चूकते हुए, बांग्लादेशी बल्लेबाजों को अपनी धारदार गेंदबाजी से परेशान किया। उनकी उम्दा गेंदबाजी के कारण बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में केवल 164 रन ही बना पाई, जिससे वेस्टइंडीज को बढ़त मिलने में मदद मिली। यह प्रदर्शन उनके करियर के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

Jayden Seales 1

1978 के बाद हुआ ऐसा

जेडन सील्स ने 15.5 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 5 रन दिए और 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। खास बात यह है कि 10 ओवर मेडन करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ। इस प्रदर्शन के साथ ही वह 1978 के बाद किसी एक पारी में कम से कम 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

बने ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे गेंदबाज

सील्स ने लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा जैसे बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता हासिल की। सील्स ने वेस्टइंडीज के इतिहास में 0.31 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है, जिससे वह अब तक के दूसरे सबसे किफायती गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में उनसे पहले केवल महान गैरी सोबर्स का नाम आता है, जिन्होंने 1956 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0.21 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।

इन गेंदबाजों में भी किया है कमाल

अगर हम दुनिया भर में देखें, तो सील्स से किफायती गेंदबाजी करने वाले कुछ प्रमुख खिलाड़ी हैं। जिसमें भारत के बापू नादकर्णी (0.15 और 0.21), पाकिस्तान के माजिद खान (0.30), इंग्लैंड के बॉब व्याट (0.30) और हेडली वेरिटी (0.30) हैं। यह आंकड़े दिखाते हैं कि सील्स का प्रदर्शन बहुत ही दमदार रहा है और उनका नाम उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल है जिन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+