जसप्रीत बुमराह ने बरपाया कहर, 5 विकेट लेकर मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
South Africa vs India: कोलकाता टेस्ट मैच के पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत ने चारों खाने चित कर दिया। टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तहलका मचाने का काम किया है। बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीकी टीम को 159 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया।
बुमराह ने 5 विकेट लेते हुए एक धांसू रिकॉर्ड भी तोड़ा है। शमी के कीर्तिमान को तोड़कर बुमराह ने अपने नाम का डंका बजाय है। बुमराह के अलावा भारत के लिए मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किये हैं।

जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद शमी से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर दिया है। वह उनसे आगे निकल गए हैं। शमी के नाम टेस्ट क्रिकेट में 229 विकेट हैं। बुमराह ने अब इस आंकड़े को पीछे छोड़ने का काम किया है। इस मैच से पहले उनको शमी से आगे निकलने के लिए 4 विकेटों की दरकार थी।
जसप्रीत बुमराह के टेस्ट करियर का यह 51वां टेस्ट मैच है, उन्होंने 5 विकेट अपने खाते में जोड़ते हुए कुल विकेटों की संख्या 231 विकेट अपने नाम किये हैं। मोहम्मद शमी ने 64 मैचों में 226 विकेट अपने नाम किये हैं। शमी से कम मैच खेलकर बुमराह ने उनका रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
इन 5 विकेटों के साथ ही बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी टैली 479 तक पहुंचा दी है, वनडे में उनके नाम 149 और टी20 में 99 विकेट झटके हैं। बुमराह ने करियर में 16वीं बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।
भारत की तूफानी गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम से एक भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। कोई अर्धशतक तक नहीं जमा पाया। पहले सेशन से ही बुमराह और कुलदीप यादव ने शिकंजा कस दिया था। अफ्रीकी टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज मल्डर और जॉर्जी रहे, दोनों एक बल्ले से 24-24 रन आए।












Click it and Unblock the Notifications