संजना बजाएंगी अब 'चोमू आदमी' का बैंड, एक को सबक सिखाया, जल्द लगेगा अगले का नंबर

नई दिल्ली, 6 सितंबर: भारत को रविवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले 2022 एशिया कप सुपर-फोर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने गुस्से में भारतीय खिलाड़ियों को लेकर काफी कुछ बातें कही। ट्रोलर्स के निशाने पर मुख्य तौर पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह थे जिन्होंने एक आसान कैच छोड़कर भारत के लिए मैच जीतने का मौका भी छोड़ दिया था। (कवर फोटो सौजन्य- Sanjana Ganesan Instagram)

जसप्रीत बुमराह भी इस हार की चपेट से बच नहीं सके

जसप्रीत बुमराह भी इस हार की चपेट से बच नहीं सके

इस हार के बाद विराट कोहली की शानदार 60 रन की पारी भी खराब हो गई क्योंकि पाकिस्तान ने 182 रन के चुनौतीपूर्ण टारगेट को हासिल करते हुए पांच विकेट से महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

हालांकि यह केवल अर्शदीप सिंह नहीं थे जिनको निशाना बनाया गया क्योंकि टीम में मौजूद ही नहीं चल रहे जसप्रीत बुमराह भी इस हार की चपेट से बच नहीं सके। बुमराह को चोट के चलते रिहैब करते रहना है और उनका टारगेट किसी तरह से टी20 वर्ल्ड कप खेलना है। वे नेशनल क्रिकेट अकादमी के बाद मुंबई में रिकवरी कर रहे हैं।

बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने शेयर की थी एक फोटो

बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने शेयर की थी एक फोटो

इसी बीच कई लोगों ने जसप्रीत बुमराह की टूर्नामेंट में अनुपस्थिति की ओर भी इशारा किया। बुमराह डेथ ओवरों में देने की क्षमता के लिए मेन इन ब्लू के लिए प्रमुख गेंदबाज बने हुए हैं और यह स्पष्ट है कि भारतीय गेंदबाजी इकाई दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पर निर्भर है।

ऐसी में जब बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खिलाड़ी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की तो हंगामा हो गया। फोटो में दोनों साथ में छुट्टी के खुशनुमा पल साथ में बिताते नजर आ रहे हैं।

दिखता नहीं है क्या, चोमू आदमी

यह एक पुरानी फोटो थी क्योंकि उन्होंने पोस्ट को 'थ्रोबैक' कैप्शन दिया, "जसप्रीत, मेरी और जसप्रीत के स्नीकर्स (इस तस्वीर के असली सितारे) की एक प्यारी #थ्रोबैक तस्वीर।"

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार से परेशान होकर भद्दी टिप्पणी की। यूजर का कहना था कि यहां टीम इंडिया हार रही है और इन दोनों को घूमने की पड़ी है।

वैसे संजनाआमतौर पर ट्रोलर्स से नहीं जुड़ती, लेकिन इस बार वे खुद को नियंत्रित नहीं कर पाईं और करारा जवाब दिया। संजना ने जवाब दिया, "थ्रोबैक फोटो है, दिखता नहीं है क्या, चोमू आदमी"

 कमेंट का स्क्रीनशॉट वायरल

कमेंट का स्क्रीनशॉट वायरल

जैसे ही संजना के कमेंट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, वैसे ही कई यूजर्स इस पोस्ट पर वो कमेंट ढूंढने के लिए आ गए। कई लोगों को वह 'चोमू आदमी' कमेंट देखना था। यहां चोमू 'बेवकूफ', 'कॉमन सेंस' की कमी के लिए इस्तेमाल किया है।

संजना को कई यूजर्स का सपोर्ट भी मिला है जिनको लगता है कि ऐसे ट्रोलर्स को जवाब देना जरूरी है।

पूरे कायदों को फॉलो करके अगले 'चोमू' का भी नंबर लगेगा

पूरे कायदों को फॉलो करके अगले 'चोमू' का भी नंबर लगेगा

इसी बीच संजना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि, हालांकि मुझे ये जरूर लगता है कि इंटरनेट पर ट्रोलर्स के खिलाफ खड़ा होना जरूरी है, लेकिन मैं बात पर सहमत नहीं हूं कि किसी के धर्म, राष्ट्रीयता, पहचान को इस मामले में खींचना चाहिए और मैं आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करती हूं।

इंटरनेट ट्रोल केवल कॉमन सेंस की कमी से होता है, इसका उनके धर्म, पहचान या राष्ट्रीयता से कोई लेना-देना नहीं है।

मैं इंटरनेट पर ऐसे चोमू आदमी को सबक सिखाते हुए इंटरनेट को बेहतर जगह बनाने का प्रयास करने का वायदा करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+