जसप्रीत बुमराह को बनाया गया भारत का कप्तान, आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Indian Team for Ireland Tour: भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम को एक नया कप्तान भी मिला है। आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलने वाली है। टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह को मिली है। वह फिट होकर वापस मैदान पर खेलने के लिए तैयार हैं।

बुमराह को कप्तान बनाने के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम में जितेश शर्मा को भी शामिल किया गया है। बतौर विकेटकीपर उनको टीम में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर की टीम इंडिया में वापसी हो गई है।

indian team

वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड दौरा होगा और बाद में एशिया कप भी खेला जाएगा। एशिया कप की वजह से टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। उनको टूर्नामेंट की तैयारी के लिए समय मिलेगा। उस अहम टूर्नामेंट की वजह से आयरलैंड दौरे पर नए नामों को शामिल किया गया है।

जसप्रीत बुमराह काफी समय से चोट की वजह से बाहर थे। अब वह फिट होकर वापसी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप में खेलने के लिए उनको मैच खेलने होंगे। इस वजह से उनको टीम का कप्तान बनाकर आयरलैंड भेजने का निर्णय लिया गया। वह इस टीम में सबसे सीनियर हैं।

भारत और आयरलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल: आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। टीम इंडिया वहां पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेलेगी। यह मैच डब्लिन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा। सभी मैच डब्लिन में होंगे।

भारतीय टीम

जसप्रित बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+