Jasprit Bumrah ने आर अश्विन को पछाड़ रचा इतिहास, कोलकाता में गेंद से बरपाया कहर, बना अनोखा रिकॉर्ड
Jasprit Bumrah Break R Ashwin Record: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फ्रीडम ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने पहले दिन ही शानदार शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती झटके देकर दबाव में ला दिया।
बुमराह ने दमदार गेंदबाजी से जीता दिल (Jasprit Bumrah Break R Ashwin Record)
साउथ अफ्रीका को एडेन मार्कराम और रियान रिकेल्टन के साथ अच्छी शुरुआत की उम्मीद की थी। वहीं बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से इस उम्मीद को तोड़ दिया। साउथ अफ्रीका ने 57 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया, जब रियान रिकेल्टन बुमराह की एक बेहतरीन डिलीवरी पर क्लीन बोल्ड हो गए। यह केवल पहला झटका था। इसके तुरंत बाद बुमराह ने एक बार फिर हमला किया और स्टार बल्लेबाज एडेन मार्कराम (31 रन) को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।

जसप्रीत बुमराह ने बनाया गजब का रिकॉर्ड
पहली पारी के शुरुआती चरणों में दो विकेट झटकने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इन दो शुरुआती विकेटों के साथ बुमराह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीयों द्वारा लिए गए सर्वाधिक 'बोल्ड' विकेटों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ दिया है।
जसप्रीत बुमराह के नाम अब 152* 'बोल्ड' विकेट हो गए हैं।
मैच में भारतीय टीम की पकड़ मजबूत
बुमराह से आगे अब सिर्फ दो महान गेंदबाज हैं। अनिल कुंबले (186) और कपिल देव (167) विकेटों के साथ बुमराह से आगे हैं। पहले दो विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए स्थिति और बिगड़ गई, जब कप्तान टेम्बा बावुमा सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें स्पिनर कुलदीप यादव ने आउट किया, जो मैच में उनका पहला विकेट था।
एक समय 57-0 के मजबूत स्कोर पर दिख रही साउथ अफ्रीका की शीर्ष क्रम भारतीय गेंदबाजों के दबाव में तेजी से ढह गया और टीम पलक झपकते ही 125-5 के स्कोर पर आ गई। भारतीय टीम ने कोलकाता में गेंद से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications