मियां भाई या बूम-बूम,' बुमराह और सिराज में कौन है ज्यादा अमीर, दोनों की नेटवर्थ में कितना अंतर?
Jasprit Bumrah and Mohammad Siraj Net Worth: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज दिखाया। गेंदबाजों ने तहलका मचाते हुए वेस्टइंडीज को महज 162 के स्कोर पर ही आउट कर दिया। इसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का अहम रोल रहा है।
जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट हासिल हुए, वहीं सिराज ने 4 विकेट अपने नाम किये। दोनों ने मिलकर 7 विकेट झटके। आईपीएल से टीम इंडिया में आने वाले इन दोनों प्लेयर्स ने ख़ासा प्रभावित किया है। ऐसे में दोनों की नेटवर्थ जानने का प्रयास यहां किया गया है।

सिराज की नेटवर्थ और आय के साधन
मोहम्मद सिराज को बीसीसीआई के A कैटेगरी के अनुबंध में रखा गया है, इससे उनको हर साल 5 करोड़ की धन राशि प्राप्त होती है। इसके अलावा आईपीएल में भी उनको हर साल मोटी रकम मिलती है। गुजरात टाइटंस की तरफ से उनको इस साल 12 करोड़ 25 लाख रुपये की धन राशि मिली थी।
टी20 मैच के लिए सिराज को 3 लाख और वनडे के लिए 6 लाख मिलते हैं। इसके अलावा टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख की धन राशि मिलती है। इसके अलावा ब्रांड्स और विज्ञापन अलग से हैं। उनकी कुल अनुमानित नेटवर्थ 55 से 57 करोड़ के बीच बताई जाती है।
जसप्रीत बुमराह की नेटवर्थ कितनी है?
अब अगर बात जसप्रीत बुमराह की करें, तो उनको बोर्ड के टॉप ग्रेड अनुबंध में रखा गया है, जहां हर साल के 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। वहां भी करोड़ों की रकम उनको मिलती है। इस सीजन के लिए आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने उनको 18 करोड़ की बड़ी राशि दी थी।
बुमराह की आय के सोर्स
इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूप में खेलने के लिए बुमराह को मैच फीस मिलती है। इसके अलावा उनके पास कई सारे ब्रांड्स भी हैं। उन्होंने प्रोपर्टी में भी निवेश किया है। बुमराह की अनुमानित नेटवर्थ 60 करोड़ के करीब बताई जाती है, जिसमें वृद्धि होना तय है।












Click it and Unblock the Notifications