IND vs AUS: अब भी पूरी तरह फिट नहीं हैं बुमराह! चोट से वापसी के बाद नहीं खेल रहे पहला टी20, रोहित ने बताई वजह

मोहली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 20 सितंबर: मोहली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम डेविड ने अपने टी20 डेब्यू किया। वहीं भारतीय टीम में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को मौका नहीं मिला है। टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने दिनेश कार्तिक पर भरोसा जताया है। वहीं चोट के बाद वापसी करने वाले बुमराह पहले टी20 में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं।

खुद को परखने का मौका

खुद को परखने का मौका

टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हमारे पास खुद को परखने का मौका है। हमें पिछले 6-8 महीनों में काफी कुछ सीखने को मिला है कि कैसे मैच जीता जाए। यह सीरीज हमारे लिए काफी अलग होने वाली है। एशिया कप में जो हुआ उसे देखते हुए हमें यह सोचने का मौका मिला कि हम कहां पर गलत थे। हमें एक टीम के रूप में अपने को सही करने का मौका मिला है। टीम को कुछ चोटों का सामना करना पड़ा है।

बुमराह ने लिया ब्रेक

बुमराह ने लिया ब्रेक

रोहित ने बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। वह पहले टी20 में ब्रेक ले रहे हैं, दूसरे और तीसरे मैच में वह वापस आ सकते हैं। वहीं पंत को भी प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया गया है। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम को उनकी कमी खली। डेथ ओवर्स में टीम इंडिया के पास तेज गेंदबाज की कमी के चलते भारत ने सुपर-4 के अपने पहले दो मैच गंवा दिए थे। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में भारत ने जीत दर्ज की लेकिन तब दोनों ही टीमों टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+