IND vs AUS: प्लेइंग इलेवन को लेकर बुमराह ने किया अहम खुलासा, कप्तानी पर भी दिया बड़ा बयान
IND vs AUS, 1st Test: भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से मिली हार का भारतीय टीम पर कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम अब अपनी नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली कठिन टेस्ट सीरीज पर केंद्रित कर रही है। इस हार से टीम पर कोई बोझ नहीं है और वह आगामी चुनौती के लिए तैयार है।
बुमराह, सीरीज के पहले मैच के लिए रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी कर रहे हैं, क्योंकि रोहित शर्मा अपने बेटे के जन्म के कारण मैच से बाहर हो गए थे। हालांकि गेंदबाजों को नेतृत्व की भूमिका निभाते देखना आम बात नहीं है, लेकिन बुमराह का मानना है कि वे बल्लेबाजों की तुलना में 'रणनीतिक रूप से बेहतर' हैं, और इसलिए उन्हें नेतृत्व की ज़िम्मेदारियां अधिक बार दी जानी चाहिए।

'मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है'
पर्थ टेस्ट की शुरुआत की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह ने कहा कि, 'यह सम्मान की बात है। मेरी अपनी शैली है। विराट अलग हैं, रोहित अलग हैं। और मेरा अपना तरीका है। यह एक विशेषाधिकार है। मैं इसे एक पद के रूप में नहीं लेता। मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। मैंने पहले रोहित से बात की थी। लेकिन यहां आने के बाद मुझे टीम की अगुवाई करने के बारे में थोड़ी स्पष्टता मिली।'
कप्तान की भूमिका दिए जाने पर क्या बोले बुमराह?
मैच के लिए कप्तान की भूमिका दिए जाने पर तेज गेंदबाज ने कहा कि, 'मैंने हमेशा तेज गेंदबाजों को कप्तान बनाए जाने की वकालत की है। वे रणनीति के मामले में बेहतर हैं। पैट ने शानदार काम किया है। अतीत में भी कई ऐसे उदाहरण हैं। कपिल देव और कई अन्य कप्तानों ने भी ऐसा ही किया है। उम्मीद है कि यह एक नई परंपरा की शुरुआत होगी।'
रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शुरुआती टेस्ट में कप्तानी कर रहे बुमराह ने कहा कि, 'जब आप जीतते हैं तो आप शून्य से शुरुआत करते हैं, लेकिन जब आप हारते हैं, तो भी आप शून्य से शुरुआत करते हैं। हम भारत से कोई बोझ नहीं उठा रहे हैं। हां, हमने न्यूजीलैंड सीरीज से कुछ सीखा है, लेकिन वहां परिस्थितियां अलग थीं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं।'
ये भी पढ़िए- IND vs AUS, Dream11: भारत-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच की ये है सबसे घातक ड्रीम टीम, प्वाइंट्स की जमकर होगी बारिश
प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप दे चुके हैं बुमराह
उन्होंने कहा कि, 'हम अपनी प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप दे चुके हैं, हालांकि वह टॉस के समय ही इसका खुलासा करेंगे।' हालांकि वह टॉस के समय ही इसका खुलासा करेंगे। कप्तान ने कहा कि, 'आपको कल सुबह मैच शुरू होने से पहले पता चल जाएगा।'










Click it and Unblock the Notifications