IND vs AUS, Dream11: भारत-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच की ये है सबसे घातक ड्रीम टीम, प्वाइंट्स की जमकर होगी बारिश
Australia vs India, 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के उद्घाटन मैच में भिड़ने के लिए तैयार हैं। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाला है। इस रोमांचक भिड़ंत से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली मेहमान टीम से घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से 3-0 से सीरीज हारने के बाद कुछ जरूरी फॉर्म हासिल करने की उम्मीद की जाएगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमें सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद करेंगी।

Aus vs Ind, 1st Test: चैंपियनशिप पर इंडिया की नजर
यह सीरीज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि एक शानदार जीत से भारत अगले साल के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकता है। लेकिन, ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, ये एक ऐसी चुनौती है जिसे भारतीय टीम को पार करना है।
Aus vs Ind, 1st Test: हेड-टू-हेड में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की बात करें तो, दोनों टीमों के बीच अब तक 107 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 45 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 32 मैच भारत ने। बाकी के 29 मैच ड्रॉ रहे हैं और 1 मैच टाई रहा है। इस रिकॉर्ड के बाद आप देख सकते हैं, ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन भारत ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
Aus vs Ind, 1st Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट मैच की ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपर: ऋषभ पंत, केएल राहुल
- बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, विराट कोहली, उस्मान ख्वाजा
- ऑलराउंडर: नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा
- गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस
- कप्तान: ऋषभ पंत
- उपकप्तान: पैट कमिंस
ये भी पढ़िए- IND vs AUS: क्रिकेट में पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा! बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एक साथ नजर आएंगे पति-पत्नी
Aus vs Ind: भारत टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जड़ेजा , हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अभिमन्यु ईश्वरन।
Aus vs Ind: ऑस्ट्रेलिया टीम: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्कॉट बोलैंड।












Click it and Unblock the Notifications