करीब सवा तीन सौ दिन बाद T20 के जरिए वापसी करने वाले बुमराह का कैसा है फटाफट फॉर्मेट में रिकॉर्ड?

Jasprit Bumrah Comeback: आयरलैंड दौरे पर तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह करीब सवा 300 दिनों के अंतराल के बाद T20 क्रिकेट के जरिए इस खेल में वापसी करने जा रहे हैं।

इस बहुप्रतीक्षित वापसी पर सबकी नजरें हैं। बुमराह ने पिछले साल सितंबर 2022 से अभी तक कोई मुकाबला नहीं खेला है। बार-बार पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की तकलीफ ने उन्हें पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी कराने पर मजबूर किया।

India vs Ireland T20: Jasprit Bumrah’s comeback

यह साल वनडे वर्ल्ड कप का है, लेकिन बुमराह के लिए इस वक्त इन तीन मैचों की T20 सीरीज में प्रदर्शन करना सबसे अहम है। बुमराह के T20 रिकॉर्ड काफी अच्छे हैं। इस गेंदबाज ने 60 T20 इंटरनेशनल मैचों में 20.02 की औसत के साथ 70 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 7 से कम और स्ट्राइक रेट 20 से कम है, जो बहुत अच्छा माना जाएगा।

वहीं केवल T20 मैचों की बात करें तो भारत के प्रीमियर तेज गेंदबाज ने 210 मैचों में 21.54 की औसत के साथ 256 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका इकोनामी रेट 7.04 और स्ट्राइक रेट फिर से 20 से कम है। ये आंकड़े काफी अच्छे हैं और बुमराह निश्चित तौर पर अपना बड़ा प्रभाव मौजूदा T20 सीरीज में भी छोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच T20 सीरीज, कौन से खिलाड़ी होंगे अहम, जानिए कैसी होगी प्लेइंग 11

बुमराह ने T20 इंटरनेशनल में एक ही पारी में 2 ओवर मेडन फेंके हुए हैं, जो क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सर्वाधिक नंबर पर फेंके गए मेडन में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 28 खिलाड़ियों को इस फॉर्मेट में बोल्ड किया है और यह T20 इंटरनेशनल में 9वां सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है।

ऐसे में भारत के मौजूदा टी20 कप्तान अपने पसंदीदा फॉर्मेट में पूरे जोश के साथ उतरना चाहेंगे। भारतीय क्रिकेट फैंस के अलावा बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ताओं, की नजरें विशेषकर बुमराह पर ही होगी क्योंकि इन तीन मैचों में उनका प्रदर्शन अक्टूबर में भारत में होने वाले विश्व कप में उनके चयन की रूपरेखा तय करेगा।

बुमराह किस तरह से फुल पेस गेंदबाजी कर रहे हैं, उसका ताजा वीडियो आप यहां देख सकते हैं-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+