Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

8.4 करोड़ी Auqib Nabi का कहर, जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल का टिकट पक्का!

Auqib Nabi, Ranji Trophy Match: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के इतिहास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने घरेलू टीम मध्य प्रदेश को 56 रनों से शिकस्त देकर पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े सूत्रधार रहे तेज गेंदबाज आकिब नबी, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मध्य प्रदेश के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

आकिब नबी का दमदार प्रदर्शन (Auqib Nabi, Ranji Trophy Match)

जम्मू-कश्मीर की इस जीत में आकिब नबी का प्रदर्शन किसी करिश्मे से कम नहीं था। उन्होंने पूरे मैच में कुल 12 विकेट चटकाए। पहली पारी में आकिब ने मात्र 40 रन देकर 7 विकेट झटके, जिससे मध्य प्रदेश की टीम पहली पारी में बैकफुट पर आ गई। दूसरी पारी में भी आकिब का जलवा बरकरार रहा और उन्होंने 70 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

Jammu Kashmir 1

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में दिए 8.4 करोड़

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 8.4 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदे गए आकिब नबी ने साबित कर दिया कि उनकी प्रतिभा पर बोर्ड का भरोसा सही था। मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए थे। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम आकिब नबी के कहर के सामने केवल 152 रनों पर सिमट गई, जिससे जम्मू-कश्मीर को पहली पारी के आधार पर अहम 42 रनों की बढ़त मिली।

पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर

दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 248 रन बनाए। वंशज शर्मा के नाबाद 54 रनों के बहुमूल्य योगदान ने टीम को एक ऐसी स्थिति में पहुंचाया जहां से जीत मुमकिन लग रही थी। मध्य प्रदेश के सामने जीत के लिए 291 रनों का लक्ष्य रखा गया। 291 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश की टीम घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने में विफल रही।

जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन और सटीक लाइन-लेंथ के सामने मेजबान टीम 234 रनों पर ढेर हो गई। मध्य प्रदेश की ओर से यश दुबे (58 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। यह पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी के अंतिम चार (सेमीफाइनल) में पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+