इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक की संन्यास की घोषणा, 22 साल लंबे करियर को विराम देने का फैसला

James Anderson Retirement: इंग्लैंड की टीम का समर जुलाई में शुरू होने वाला है। इंग्लिश टीम इससे पहले वेस्टइंडीज और यूएसए में जाकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है। इसके बाद इंग्लैंड में खेलने के लिए विंडीज टीम आएगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। टेस्ट क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज उन्होंने कुछ ऐसे कीर्तिमान स्थापित किये हैं, जो अन्य कोई गेंदबाज नहीं कर पाया। जेम्स एंडरसन की उम्र लगभग 42 साल है और उन्होंने अब करियर पर फुल स्टॉप लगाने का फैसला ले लिया है।

england team

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम लॉर्ड्स में टेस्ट मुकाबले खेलेगी। एंडरसन ने इसी मैच को अपना अंतिम मुकाबला चुना है। तीन मैचों की सीरीज का यह पहला टेस्ट मुकाबला है। 10 जुलाई को इंग्लैंड और विंडीज के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मुकाबला शुरू हो रहा है।

जेम्स एंडरसन का टेस्ट करियर 21 साल से ज्यादा का हो गया है। उनका ओवरऑल करियर 22वें साल में है। सबसे पहले उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में साल 2002 में डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में वह खेले थे और बाद में अगले साल टेस्ट डेब्यू करने में सफल रहे।

एंडरसन ने अपना टेस्ट डेब्यू लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर साल 2003 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ किया था और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। डेब्यू के बाद वह अब खेल को अलविदा भी उसी मैदान पर कहेंगे। टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन ने 187 मैचों में 700 विकेट झटके हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 194 मैचों में 269 और टी20 में 18 विकेट अपने नाम किये हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच उनका 188वां टेस्ट होगा। इसका मतलब है कि वह सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान ध्वस्त नहीं कर पाएंगे। तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 200 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा शेन वॉर्न के 719 टेस्ट विकेटों का कीर्तिमान भी वह शायद नहीं तोड़ पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+