भारत के पास T20 World Cup जीतने का कितना है चांस? पूर्व दिग्गज ने दी खास सलाह, जानिए क्या कहा

भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जाएगी। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ मुकाबलों में नीचे की तरफ गिरा है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर। भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जाएगी। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ मुकाबलों में नीचे की तरफ गिरा है। एशिया कप में टीम सुपरफोर राउंड के बाद बाहर हो गई थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। टीम के लिए गेंदबाजी विभाग मौजूदा समय में सबसे बड़ी चिंता का कारण बनी हुई है।

जैक्स कैलिस ने भारतीय टीम को लेकर कही यह बात

जैक्स कैलिस ने भारतीय टीम को लेकर कही यह बात

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने अब टी-20 वर्ल्ड कप पर अपने विचार पेश किए हैं। जैक्स कैलिस ने भारत के टी 20 वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा कि टीम हाल में खराब फॉर्म के बावजूद टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में से एक है। भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में फेवरेट होगी, भले ही टीम का मौजूदा फॉर्म अच्छा नहीं हो, लेकिन इस टीम को सिर्फ एक मौके की तलाश होगी।

भारतीय टीम होगी जीत की प्रबल दावेदार

भारतीय टीम होगी जीत की प्रबल दावेदार

जैक्स कैलिस इस समय लीजेंड लीग क्रिकेट खेलने भारत में मौजूद हैं। जैक्स कैलिस ने टाइम्स ऑफ को बताया कि भारत ने शुरू से लेकर अब तक बहुत अच्छा टी-20 क्रिकेट खेला है। यही वजह है कि वह पसंदीदा टीमों में से एक होंगे। लेकिन वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने के लिए भाग्य का साथ होना भी जरूरी है। टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन देती है तो टीम को निश्चित रूप से किस्मत का भी साथ मिलेगा।

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में तीन स्पिनर

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में तीन स्पिनर

टी20 वर्ल्ड कप में स्पिनरों की भूमिका के बारे में बात करते हुए कैलिस ने कहा कि हर टीम में कुछ पेसर और स्पिनर ऐसे होंगे जो विरोधी टीमों पर हावी होने की कोशिश करेंगे। भारत विश्व कप के लिए युजवेंद्र चहल, आर अश्विन और अक्षर पटेल को चुना है। जबकि, युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को स्टैंड-बाय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। बता दें कि कैलिस ने अपने करियर के 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25,000 से ज्यादा रन और 550 से अधिक विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+