वे अफगान स्टार क्रिकेटर जिनके चलते अफगानिस्तान को अब 'छोटी' टीम मानना साबित होगा बड़ी भूल

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को पहले वनडे मुकाबले में उसी की धरती पर मात देकर बता दिया है कि वह विश्व क्रिकेट में बड़ी टीमों के खिलाफ जीतकर कोई तुक्का नहीं लगा रहे हैं, बल्कि ऐसा लगातार कर रहे हैं।

 Afghanistan cricket team

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) को अब क्रिकेट का शिशु कहना अपने आप में ही बचपने वाली बात है। पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का व्यक्तिगत तौर पर जो विकास हुआ है वह सराहनीय है और जब वे आपस में एकजुट होकर खेलते हैं तो बहुत ही मजबूत टीम बन जाती है।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को यूएई में 2-1 से मात दी थी और अब उन्होंने श्रीलंका (AFG vs SL) को उसी की धरती पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भी हरा दिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं और वहां अपनी प्रतिभा का लोहा भी उन्होंने मनवाया है। आइए देखते हैं किन खिलाड़ियों के दम पर अफगानिस्तान एक दिलचस्प टीम के तौर पर डेवलप होती जा रही है।

राशिद खान- राशिद खान (Rashid Khan) सिर्फ अफगानिस्तान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन मौजूदा लेग स्पिनर हैं। टी20 क्रिकेट में उनके जैसा कोई स्पिनर नहीं है और वे अपनी काबिलियत से किसी भी बड़ी टीम को चकित करने की क्षमता रखते हैं। राशिद ने अफगानिस्तान क्रिकेट के अलावा आईपीएल समेत दुनिया भर की T20 लीग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

मोहम्मद नबी- मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के उम्रदराज खिलाड़ी हैं जो 38 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अपने अनुभव व बल्लेबाजी में साहसिक प्रयासों से कई बार टीम को जीत दिलाने में कामयाबी दर्ज की है। मोहम्मद नबी ने अभी तक अपने करियर का अधिकांश हिस्सा पूरा कर लिया है और वह जितने समय भी खेलेंगे, टीम के लिए प्लस प्वाइंट ही रहेगा।

इब्राहिम जादरान- यह अफगानिस्तान के विराट कोहली साबित हो सकते हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी बल्ले की गूंज से अपना नाम सुनाना शुरू कर दिया है। जादरान (Ibrahim Zadran) ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 500 रन बनाने के मामले में शुभमन गिल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। मात्र 21 साल के इस बल्लेबाज पर अफगानिस्तान क्रिकेट आगे और भी इतरा सकता है।

रहमनुल्लाह गुरबाज- अफगानिस्तान के इस विकेटकीपर (Rahmanullah Gurbaz) के बारे में क्या ही बात की जाए। वह किस प्रतिभा के खिलाड़ी हैं, आईपीएल में केकेआर की टीम द्वारा इस खिलाड़ी पर दिखाए भरोसा से पता चलता है। वह बताता है कि इस बंदे में कुछ तो दम है।

भले ही उनके आईपीएल करियर की शुरुआत ही है और उन्हें बहुत लंबे सफर को तय करना बाकी है, लेकिन अभी तक खेले गए 16 वनडे मैचों में इस खिलाड़ी ने लगभग 40 की औसत के साथ 596 रन बना दिए हैं। T20 क्रिकेट में उनका औसत 25 का है जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135 का है। ये खिलाड़ी ओपनिंग में आता है।

फजहलक फारूखी- अफगानिस्तान के पास 22 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजहलक फारूखी (Fazalhaq Farooqi) हैं जिनको सनराइजर्स हैदराबाद ने गत सीजन के 7 मैचों में इस्तेमाल किया और उन्होंने कुछ मैचों में वाकई में प्रभाव डालने वाली गेंदबाजी की। यह गेंदबाज अभी अनुभवहीन है लेकिन जिस तरह की प्रतिभाएं उनमें नजर आ रही है, ये अफगानिस्तान की टीम के लिए काफी शुभ संकेत है। फारूखी ने 11 वनडे मुकाबलों में 24.26 की औसत के साथ 19 विकेट लिए हैं और 22 मैचों में 20.58 के शानदार औसत के साथ 26 विकेट ले चुके हैं।

नूर अहमद (Noor Ahmad)- यह अफगानिस्तान क्रिकेट के नूर हैं जिन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलकर अपनी चमक बिखेरी है। आईपीएल में इस गेंदबाज को देखने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए बना है। बाएं हाथ के 18 साल के चाइनामैन बॉलर ने आईपीएल के 13 मैचों में 23.06 की औसत से 16 विकेट निकाल कर दिए थे।

नूर के लिए अभी करियर की शुरुआत है और उनसे बहुत बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। यहां तक कि राशिद खान की जगह भी भरने की उम्मीद उनसे है।

मुजीब उर रहमान- अफगानिस्तान के पास 22 साल का यह स्पिनर कमाल के बॉलिंग आंकड़े रखता है जहां उन्होंने 56 मैचों में केवल 25 की औसत से 80 वनडे विकेट लिए हैं। मुजीब 41 T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में केवल 18 की औसत के साथ 53 विकेट भी ले चुके हैं। मुजीब ने अभी आईपीएल में 19 मुकाबले खेले हैं जहां उनको 19 विकेट मिले हैं।

नवीन उल हक- अफगानिस्तान का यह तेजतर्रार खिलाड़ी अपने गर्म स्वभाव और आक्रामक मानसिकता के चलते मशहूर हुआ है। आईपीएल में विराट कोहली से पंगा लेने वाला यह बॉलर बहुत ही सटीक तेज गेंदबाज के तौर पर उभर रहा है। नवीन (Naveen Ul Haq) ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुख्य बॉलर के तौर पर 8 मुकाबले खेले और 19.89 की औसत से 11 विकेट चटकाए।

नवीन की उम्र 23 साल है और वह अफगानिस्तान के लिए सात मैचों में 14 विकेट भी झटक चुके हैं। उन्होंने 27 T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में केवल 20 की औसत से 34 विकेट लिए हैं। नवीन को अफगानिस्तानी तेज गेंदबाजी का नया अगुआ बनने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+