वनडे सीरीज में कहां हुई चूक, Nicholas Pooran ने बताई वेस्टइंडीज की हार की वजह

बुधवार देर रात खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 119 रन से हराया।

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 28: बुधवार देर रात खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 119 रन से हराया। बारिश के चलते मेजबान टीम के सामने 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य था, जिसके जवाब में टीम सिर्फ 137 के स्कोर पर ढेर हो गई। तीसरे मैच और वनडे सीरीज में मिली हार के बाद कैरेबियाई कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टीम की हार का कारण बताया है।

ये भी पढ़ें- बारिश के बाद भारतीय गेंदबाज कैरेबियाई जमीं पर गरजे, वेस्टइंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ

DLS के चलते हुई परेशानी

DLS के चलते हुई परेशानी

तीसरे मैच में मिली हार के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में निकोलस पूरन ने कहा कि DLS नियम के मैच में आने से चीजें टीम के लिए काफी मुश्किल हो गई। पूरन के अनुसार, "यह मैच और सीरीज हमारे लिए कठिन थी। हमने पहले दो मैचों में काफी सही चीजें कीं। मुझे लगता है कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की, खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन बहुत कम समय में बहुत सारे मैच हुए। एक बैटिंग ग्रुप के रूप में, DLS के खेल में आने के साथ यह एक चुनौती होने वाली थी। हमें कुछ साझेदारियां मिलीं, लेकिन उतनी नहीं जितनी हम चाहते थे, इससे हमें मैच की कीमत चुकानी पड़ी।"

टीम के पास है अनुभव कमी

टीम के पास है अनुभव कमी

वेस्टइंडीज के कप्तान का ऐसा मानना है कि टीम के खिलाड़ियों में अनुभव की कमी है, जिसका असर उनके खेल पर भी देखने को मिला। उन्होंने कहा, "कुछ अनुभवहीन खिलाड़ी हैं, जो अभी भी यह पता लगा रहे हैं कि वनडे क्रिकेट कैसे खेलें। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में सभी के पास वनडे फॉर्मेट को लेकर एक आइडिया होगा। गुयाना से आने के बाद हमने इस सीरीज में काफी कुछ हासिल किया। पावरप्ले में गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्हें विकेट नहीं मिले, लेकिन यह ठीक है। खिलाड़ी हर मैच के साथ आत्मविश्वास से भरे होते जा रहे हैं।"

टी20 सीरीज के लिए तैयार विंडीज

टी20 सीरीज के लिए तैयार विंडीज

वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार, 29 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए ये सीरीज दोनों टीमों के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। टी20 श्रृंखला को लेकर पूरन ने कहा, ''वेस्टइंडीज की टी20 टीम को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। अब हम शुक्रवार से खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि हम मैदान पर जाएंगे और फैंस का मनोरंजन करेंगे।''

नहीं हुआ टीम का ऐलान

नहीं हुआ टीम का ऐलान

5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अभी तक वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि फटाफट क्रिकेट में भी विंडीज की वही टीम मैदान पर उतरेगी, जो वनडे सीरीज में नजर आई थी। हालांकि, टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। टीम में कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वापस आ गए हैं।

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज बनाम भारत टी20 सीरीज का शेड्यूल

वेस्टइंडीज बनाम भारत टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20 मैच: 29 जुलाई, त्रिनिदाद
  • दूसरा टी20 मैच: 1 अगस्त, सेंट किट्स
  • तीसरा टी20 मैच: 2 अगस्त, सेंट किट्स
  • चौथा टी20 मैच: 6 अगस्त, फ्लोरिडा
  • पांचवां टी20 मैच: 7 अगस्त, फ्लोरिडा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+