बारिश के बाद भारतीय गेंदबाज कैरेबियाई जमीं पर गरजे, वेस्टइंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ
त्रिनिदाद, 28 जुलाई: बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय टीम ने मेजबानों की एक नहीं चलने दी और टीम इंडिया के लिए एक बहुत ही जबरदस्त मैच पूरा हुआ। भारत ने गेंद और बल्ले से वेस्टइंडीज को बुरी तरह मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला जीतकर सीरीज भी 3-0 से जीत ली है।
डकवर्थ लुईस नियम के तहत 35 ओवर में मिले 257 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम केवल 26 ओवर में 137 रन बनाकर ढेर हो गई।

भारत ने वेस्टइंडीज को पटखनी दी
इस सीरीज के शुरुआती दो मैच बड़े रोमांचक हुए जहां कोई भी जीत सकता था लेकिन तीसरा मैच पूरी तरह एकतरफा साबित हुआ।
बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे जिसका पीछा करने उतरी मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल ने जमकर लूटा। सिराज इस सीरीज में अपनी लय हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में काइल मेयर्स और शामराह ब्रुक्स को बगैर खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी।

दो रोमांचक मैचों के बाद तीसरे में पूरी शान से जीत
यही से मैच की टोन सेट हो चुकी थी और भारत की संभावित जीत भी। लेकिन पिछले मैच के शतकवीर शाई होप और ब्रेडन किंग ने कुछ उत्सुकता पैदा करने की कोशिश की पर इस बार शिखर धवन ने वो गेम खेला जो पहले दो मैचों में नहीं कर पाए थे।
धवन ने चहल को शुरुआत ओवरों में बुला दिया और इस फिरकीबाज ने अपनी बॉलिंग पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नौसिखियों की तरह से नचाया। चहल ने शाई होप को 22 रनों पर आउट कर दिया और अक्षर पटेल ने 37 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे किंग को बोल्ड कर दिया।

बारिश के बाद भारतीय गेंदबाज कैरेबियाई जमीं पर गरजे
इसके बाद ठाकुर ने कार्टी और अकील हुसैन के विकेट जल्दी से लिए। इन विकेट के बीच में प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान निकोसल पूरन को चलता करके भारत की जीत की गारंटी दे दी। पूरन ने 32 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली।
अब चहल के सामने पुच्छलों की जमात दी जिनको उन्होंने चलता कर दिया। कीमो पॉल, हेडन वॉल्श और जेडन सील्स चहल के शिकार बने।

गिल को प्लेयर ऑफ द मैच, सीरीज दोनों अवॉर्ड
चहल ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए। सिराज को तीन ओवर में चौदह रन देकर तीन विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर को पांच ओवर में सत्रह देकर दो विकेट मिले।
इससे पहले भारत ने शुबमन गिल के शानदार 98 रनों की बदौलत 36 ओवर में 225 रन बनाए थे जहां धवन ने भी 58 और अय्यर ने 44 रनों की पारी खेली थी। गिल को मैन ऑफ द मैच और पूरी सीरीज के टॉप स्कोरर होने के चलते प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications