ISL vs MUL Dream11: PSL में आज इस्लामाबाद बनाम मुल्तान का मैच, रिजवान और शादाब के बीच होगी सबसे बड़ी टक्कर
ISL vs MUL Dream11: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 अपने पूरे जोश में है और आज का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है जब इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) रावलपिंडी के मैदान पर मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) से भिड़ेगी। लीग स्टेज का यह सातवां मैच है और दोनों टीमों के बीच होने वाली यह भिड़ंत सीधा टॉप पोजिशन को प्रभावित कर सकती है। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
इस्लामाबाद की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है- अब तक खेले गए दोनों मैचों में जीत दर्ज की है और फरहान की पिछली सेंचुरी ने टीम को जबरदस्त बूस्ट दिया है।

दूसरी ओर मुल्तान की टीम को शुरुआती मैच में कराची से हार मिली थी, लेकिन कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने उस मैच में शतक जड़कर बता दिया कि वे फॉर्म में हैं। ऐसे में आज की भिड़ंत शादाब बनाम रिजवान की टक्कर में बदलती नजर आ रही है।
बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
पिच की बात करें तो रावलपिंडी की विकेट आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए सपोर्टिव मानी जाती है। छोटा मैदान, तेज आउटफील्ड और हालिया मैचों में दिखी रनबारी (Run-Fest) का ट्रेंड-साफ इशारा कर रहे हैं कि यह मैच भी हाई-स्कोरिंग हो सकता है। ड्यू फैक्टर के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी को तरजीह दे सकती है।
ISL vs MUL Dream11: आज के मैच की ड्रीम टीम
- विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान, शाई होप
- बल्लेबाज: आगा सलमान, कॉलिन मुनरो, उस्मान खान, माइकल ब्रेसवेल, साहिबजादा फरहान
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, शादाब खान - गेंदबाज़: बेन ड्वारशुइस, उसामा मीर
- कप्तान (Captain): मोहम्मद रिज़वान
- उपकप्तान (Vice-Captain): शादाब ख़ान
मुल्तान सुल्तांस टीम: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), शाई होप, उस्मान खान, कामरान गुलाम, माइकल ब्रेसवेल, इफ्तिखार अहमद, शाहिद अजीज, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, उसामा मीर, आकिफ जावेद, तैयब ताहिर, मोहम्मद हसनैन, उबैद शाह, एश्टन टर्नर, गुडाकेश मोती, यासिर खान, जोशुआ लिटिल, फैसल अकरम, आमिर अजमत।
इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम: साहिबजादा फरहान, एंड्रीज गौस, कॉलिन मुनरो, आजम खान (विकेटकीपर), सलमान आगा, जेसन होल्डर, बेन ड्वारशुइस, शादाब खान (कप्तान), इमाद वसीम, नसीम शाह, साद मसूद, मुहम्मद शहजाद, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद नवाज, मैथ्यू शॉर्ट, रस्सी वैन डेर डुसेन, रुम्मन रईस, सलमान इरशाद, हैदर अली, हुनैन शाह।












Click it and Unblock the Notifications