वर्ना किशन मार देते कोहली को बल्ला, ईशान के दोहरे शतक के बाद विराट ने कैसे खुद को बचाया

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के ऊपर 227 रनों की जीत दर्ज करके तीसरे वनडे में जमकर अपनी भड़ास एक तरह से निकाल दी। भारत को बांग्लादेश शुरुआती दो वनडे मैचों में हराकर सीरीज को जीत ही चुका था। बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम वनडे में बड़ी जीत भारत की इज्जत बचा गई और टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को जरूरी बूस्ट भी दे गई। तीसरा वनडे बहुत ही खास रहा। किसने सोचा था ये डेड रबर मुकाबला ईशान किशन और विराट कोहली के नाम होगा। इन दोनों की बैटिंग में बने कीर्तिमान मैच के बाद कई बाद भी याद किए जाएंगे। किशन सबसे तेज दोहरा वनडे शतक मार देते हैं तो कोहली 40 महीनों का वनडे शतक का सूखा खत्म कर देते हैं।

कुछ मजेदार बातें अब भी सामने आ रही हैं
दोनों के बीच 290 की साझेदारी हुई और बढ़िया तालमेल भी देखने को मिला। कमेस्ट्री इतनी बढ़िया रही कि कुछ मजेदार बातें अब भी सामने आ रही हैं। ईशान किशन ने सोनीलिव पर बात करते हुए खुलासा किया कि जब वे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे तो विराट उनसे क्या बातचीत कर रहे थे। असल में 24 साल का ये खिलाड़ी खुद ही कोहली को बता रहा था कि पूर्व कप्तान बताते रहें कि 190 पर पहुंचने के बाद सिंगल लेने हैं। आक्रामक शॉट नहीं खेलने हैं।

'बल्ला मुझे ना मार देना'
किशन ने कहा, मैं जब 197 पर था, मुझे लग रहा था मुस्ताफिजुर एक स्लोअर वन डालेगा तो आगे बढ़कर छक्का मार दूं। लेकिन मुझे इस सीरीज में एक मैच में मौका मिला था, और मैं ये मौका मिस नहीं करना चाहता था, तो मैंने कोहली को बोला कि भैया प्लीज मेरे को बोलते रहना 'सिंगल ले, सिंगल ले' वर्ना मैं उड़ा दूंगा।
तो वह मुझे याद दिला रहे थे कि सिंगल ले। फिर सेलिब्रेशन की खुशी में मैंने देखा नहीं कि कौन मेरे आसपास है, विराट भाई पीछे थे तो उन्होंने बोला 'बल्ला मुझे ना मार देना।'
वो पल मजेदार था क्योंकि ईशान की डबल सेंचुरी को कोहली ने ऐसे सेलिब्रेट किया जैसे ये उनका दोहरा शतक हो गया हो। ईशान ने उस पल तेजी से छलांग लगाई और हवा में बल्ला मारा और कोहली तब भंगड़ा के मूव करते हुए किशन के पास आ रहे थे। फिर दोनों ने कुछ पल का भंगड़ा किया।

टेस्ट मैच से भी शतकों का सूखा समाप्त करने के लिए बेकरार होंगे कोहली
बांग्लादेश ने ये सीरीज हालांकि 2-1 से जीत ली लेकिन भारतीय टीम को भी वो मैच मिल गया जो उनकी प्रतिष्ठा के हिसाब से खेला गया। अब ये टीम 14 दिसंबर को दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने जा रही है। टेस्ट मैचों के नतीजे वनडे और टी20 की तुलना में बहुत कम अप्रत्याशित होते हैं। यहां भारत द्वारा सीरीज जीतने के पूरे आसार हैं लेकिन टीम इंडिया को अपने नियमित कप्तान रोहित की सेवाओं के बिना उतरना होगा। नजर विराट कोहली पर भी होंगी जो टी20 और वनडे के बाद टेस्ट मैच से भी अपने शतकों का सूखा समाप्त करने के लिए बेकरार होंगे।












Click it and Unblock the Notifications