बिहार के लाल Ishan Kishan का तूफान! रणजी में मचाई गजब की तबाही, चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब
Ranji Trophy, Ishan Kishan: युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने रणजी ट्रॉफी के अपने शुरुआती मैच में तमिलनाडु के खिलाफ 173 रन की ज़बरदस्त पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कोयंबटूर में खेले गए इस मैच में इशान भले ही दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी यह पारी उन्हें आने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में वापस लाने की चर्चा को फिर से हवा दे सकती है।
मुश्किल स्थिति से टीम को निकाला (Ranji Trophy, Ishan Kishan)
साल 2025/26 रणजी सीजन में झारखंड की कप्तानी कर रहे इशान किशन तब बल्लेबाज़ी करने आए जब उनकी टीम 79 रन पर तीन विकेट खोकर मुश्किल में थी। जल्द ही स्कोर 157/6 हो गया। इसके बाद इशान ने एक छोर संभाले रखा और धैर्य के साथ अपना नौवां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया। उन्होंने साहिल राज के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 314 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की, जिसने झारखंड को पहले दिन स्टंप्स तक 307/6 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

चयनकर्ता अजीत अगरकर को दिया जवाब
इशान किशन का नाम पिछली कुछ सीरीज़ से टेस्ट टीम की चर्चा से बाहर रहा है। दिसंबर 2023 में ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे पर मौका मिला था, जहां उन्होंने डेब्यू किया। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ब्रेक और फिटनेस से जुड़े मुद्दों के चलते वह टीम से बाहर हो गए। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने हाल ही में कहा था कि इशान बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, यह हम जानते हैं। लेकिन हम चाहते हैं कि वह थोड़ा और क्रिकेट खेलें और कुछ प्रदर्शन दिखाएं।
क्या भारतीय टीम में मिलेगा मौका
इशान किशन की 173 रन की यह पारी अगरकर के इस बयान का सीधा जवाब मानी जा रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ 14 नवंबर से शुरू होने वाली है, और टीम की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। इशान किशन की मौजूदा फॉर्म निश्चित रूप से चयन समिति को उन पर विचार करने के लिए मजबूर करेगी। हालांकि, उनकी वापसी की राह आसान नहीं होगी।
जगह बनाना नहीं होगा आसान
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अब वापसी के लिए तैयार हैं और वह मुख्य विकेटकीपर की भूमिका में लौटेंगे। वहीं, युवा ध्रुव जुरेल, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में शतक लगाया था, बैक-अप विकेटकीपर के रूप में अपनी जगह के हकदार हैं। ऐसे में इशान किशन को टीम में जगह बनाने के लिए रणजी ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications