VIDEO: ईशान किशन को फैंस ने बताया बिहार का सुपर हीरो, मां ने भी जमकर दिया आशीर्वाद

Ishan Kishan Mother Video: 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 120 गेंदों में 286 रन बनाए, जिसमें से 106 रन अकेले ईशान किशन ने बनाए। ईशान किशन का यह शतक देखकर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ईशान किशन का यह आईपीएल में पहला शतक रहा।

ईशान के शतक से फैंस खुश (Ishan Kishan Mother Video)

ईशान किशन की इस पारी ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना दिया। ईशान किशन की बल्लेबाजी में शानदार तकनीक और आक्रामकता देखने को मिली। ईशान किशन को कुछ फैंस बिहार का सुपर हीरो बता रहे हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ईशान किशन ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उनकी पारी में कई खूबसूरत शॉट्स देखने को मिले, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गए।

Ishan Kishan 1

पुराना वीडियो हो रहा वायरल

इस शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर ईशान किशन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशान किशन एक कार में बैठे हैं और कहीं जा रहे हैं। इस दौरान वह अपनी मां का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो काफी पुराना है , जब ईशान किशन भारतीय टीम की तरफ से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहे थे। लेकिन मां के इस आशीर्वाद वाले वीडियो को फैंस इस शतक के बाद जमकर देख रहे हैं।

ऑक्शन में ईशान को मिले थे इतने पैसे

ईशान किशन ने अपनी शानदार पारी से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया। मुंबई इंडियंस से रिलीज होने के बाद, हैदराबाद ने उनपर विश्वास जताया और 11.25 करोड़ में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया। उनका पहले ही मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन यह दिखाता है कि हैदराबाद ने एक सही फैसला लिया। उनकी बल्लेबाजी की काबिलियत और खेल की समझ को देखते हुए, वे टीम के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+